NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर
जशपुरनगर

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर

राजस्व प्रकरण, पर्यटन स्थलों में सुरक्षा, वज्रपात से बचाव, एचपीवी टीकाकरण और ‘माई भारत’ अभियान की हुई समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
4 Min Read

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं समय-सीमा अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए तथा सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए बनेगी कार्ययोजना

बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने राजस्व विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि आम नागरिकों की अधिकतर समस्याएं राजस्व मामलों से जुड़ी होती हैं। उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और जनजागरूकता के निर्देश

बारिश के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं जलप्रपात क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को फिसलन भरी चट्टानों एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग करने तथा पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

वज्रपात से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलेगा

जशपुर वनांचल क्षेत्र होने के कारण वर्षा ऋतु में वज्रपात की घटनाओं की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों, आश्रम-छात्रावासों एवं अन्य शासकीय भवनों में तडि़त चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वज्रपात से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

एचपीवी टीकाकरण अभियान में लाई जाए और तेजी

बैठक में कलेक्टर ने किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व से अवगत कराने तथा कन्या छात्रावासों एवं विद्यालयों में विशेष अभियान संचालित कर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

श्माई भारतश् पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का हो पंजीयन

बैठक में श्मेरा युवा भारत (माई भारत)श् अभियान के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की गई। कलेक्टर ने बताया कि 1 जुलाई से 15 अगस्त तक विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए स्कूलों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों को अभियान से जोडऩे तथा युवा सहभागिता वाले सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

अपर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन स्वीकृत आदेश शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

राष्ट्रीय स्तरीय खेल में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

आकाशीय बिजली से मजदूर की मौत, महिला घायल

गांव-गांव जाकर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कर रहें हैं शिकायतों का निराकरण

हिन्दू समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति- साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
Next Article विवेचना होगी और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?