NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा
रायगढ़

आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा

चोरी की रकम बरामद, चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक सपड़ाए

lochan Gupta
Last updated: July 7, 2026 1:45 am
By lochan Gupta July 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर थाना चक्रधरनगर पुलिस ने आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की रकम बरामद की है। दोनों अपचारी बालकों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। प्रकरण में प्रार्थी रतन मित्रा (67 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़ की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 332ध्2026 धारा 331(4), 305(क), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के सुपरविजन में तत्काल चक्रधरनगर टीआई राकेश मिश्रा ने तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया तथा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ 03 जुलाई की दरम्यानी रात आशीर्वाद मेडिकल स्टोर का ताला तोडक़र दुकान में प्रवेश करना तथा गल्ले में रखी 4,000 की नकदी चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी की रकम चारों ने आपस में एक-एक हजार रुपये बांट ली थी।
पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि चोरी के बाद तीन दोस्तडीलक्स मोटरसाइकिल से जामगांव की ओर घूमने निकले थे। रास्ते में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीनों को चोटें आईं। इनमें दो आरोपी वर्तमान में अस्पताल में उपचाररत हैं, जबकि हिरासत में लिए गए एक अपचारी बालकों को सामान्य चोटें आई थीं।
पुलिस ने दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी की बंटवारे की एक-एक हजार रुपये की नगदी बरामद की। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं परिजनों को सूचना देने के बाद 05 जुलाई को दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

You Might Also Like

ब्रेजा कार में चल रहा था क्रिकेट सट्टा

नशीला इंजेक्शन, कैप्सूल, सिरप बेचने वाले रैकेट का भांडाफोड

ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीसरा गंभीर, उपचार जारी

बजरंग दल निकालेगा शौर्य जागरण यात्रा

ब्लैकमेलिंग कर विवाहिता से दुष्कर्म

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केलो डैम के 4 गेट खुले, उफान पर केलो नदी
Next Article अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के निर्देश

खबरें और भी है....

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्र्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : सीएम साय
राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनानी होगी : ओपी चौधरी
महिला आयोग की सख्ती: गेल इंडिया को रायपुर किया तलब
अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर जांच के निर्देश
आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा

Popular Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्र्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?