NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया
रायगढ़

ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

ओडिशा से महाराष्ट्र के लिए कर रहा था तस्करी

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2026 12:20 am
By lochan Gupta July 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के इंतजार बैठा एक अंतर्राज्जीय गांजा तस्कर को रायगढ़ जीआरपी ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र जाने के फिराक में था।
इस संबंध में मिली जानकारी के अुनसार रविवार को सुबह जीआरपी थाना प्रभारी आरके बोर्झा को मुखबीर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रायगढ़ के प्लेटफॉर्म नंबर-2/3 के झारसुगुड़ा छोर स्थित चबूतरे के पास एक युवक गहरे नीले रंग का पि_ू बैग लेकर बैठा है, जिसके बैग में गांजा रखा हुआ है, जो किसी ट्रेन से महाराष्ट्र रवाना होने वाला है। इससे मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ कर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम बिनोद बाग पिता निरंजन बाग (27 वर्ष), निवासी ग्राम मंदबहाल, थाना बांधरपाली, जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) बताया। वहीं जब उसके पीठू बैग की जांच की गई तो उसमें चार पैकेट कुल कुल 8.160 किलो गांजा बरामद हुआ। वहीं आरोपी के पास से रायगढ़ से अकोला का एक रेलवे यात्रा टिकट भी बरामद किया गया, जिससे प्रारंभिक तौर पर यह संकेत मिला कि वह गांजा महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी में था। साथ ही उसने बताया कि सडक़ मार्ग में जांच तेज होने के कारण उसने ओडिशा से रायगढ़ तक सडक़ मार्ग से आया था और ट्रेन से उक्त मादक पदार्थ को महाराष्ट्र में पहुंचा कर वापस आता, इससे पहले ही जीआरपी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार करते हुए ई-साक्ष्य के लिए वीडियोग्राफी के तहत जब्त और पंचनाम तैयार किया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध किया दर्ज
प्रारंभिक जांच में आरोपी के कब्जे में अवैध रूप से गांजा रखकर परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। जीआरपी यह भी पता लगा रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे महाराष्ट्र में कहां पहुंचाया जाना था।

You Might Also Like

थवाईत महिला समिति ने यादगार ढंग से मनाया नव वर्ष

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

ब्लास्टिंग के कंपन से घरों में दरारें

मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

जिंदल गोद ग्राम के युवाओं का आंदोलन जारी, 25 दिनो से कर रहे धरना प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चिंतन शिविर से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा-मुख्यमंत्री
Next Article ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?