NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वन महोत्सव में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह, सोनबरसा-भैनापारा में हुआ व्यापक वृक्षारोपण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वन महोत्सव में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह, सोनबरसा-भैनापारा में हुआ व्यापक वृक्षारोपण
रायगढ़

वन महोत्सव में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह, सोनबरसा-भैनापारा में हुआ व्यापक वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने कहा- वृक्षारोपण तभी सफल होगा, जब हर नागरिक निभाए संरक्षण की जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वन परिक्षेत्र खरसिया अंतर्गत सोनबरसा-भैनापारा में वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, बलदेव कुर्रे, लक्ष्मी पटेल, सरपंच श्रीमती राजकुमारी सिदार सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल ने कहा कि वन विभाग द्वारा किया जा रहा यह वृक्षारोपण अभियान आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित करेगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना है। यदि सभी क्षेत्रवासी मिलकर इन पौधों का संरक्षण करेंगे, तभी यह अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करेगा और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण मिल सकेगा। बलदेव कुर्रे ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण पूरे समर्पण और स्नेह से करती है, उसी भावना से लगाए गए पौधों की देखभाल करनी होगी। उन्होंने कहा कि इन पौधों का सबसे अधिक लाभ स्थानीय लोगों को ही मिलेगा, इसलिए सभी को इनके संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे आना चाहिए।
वन परिक्षेत्र अधिकारी खरसिया रेंजर लीला पटेल ने बताया कि वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत भैनापारा क्षेत्र में ब्लॉक प्लांटेशन के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भी पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश राठौर, शिवचरण महेश, प्रियंका चौहान, गंगाराम पटेल, सुरेश चौहान, सुरेश बंजारे, मुरली साहू, दीपक राठौर सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पेड़ पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

ओडिसा शर्धा महानदी घाट में नाव पलटी, महिला की मौत, ८ लापता

आज श्याम मंदिर में श्याम बाबा का होगा अलौकिक श्रृंगार

धरमजयगढ़ में चूक से हताशा में भाजपा!

ऑयल पाम की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारी बारिश के बीच भिलाई निगम मुस्तैद
Next Article उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट गिरफ्तार

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?