NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नेपाल से 1700 किमी पदयात्रा कर रायपुर पहुंची सर्वोदय-शांति यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नेपाल से 1700 किमी पदयात्रा कर रायपुर पहुंची सर्वोदय-शांति यात्रा
रायपुर

नेपाल से 1700 किमी पदयात्रा कर रायपुर पहुंची सर्वोदय-शांति यात्रा

राज्यपाल से मिले जैन संत, अहिंसा-संयम और धर्ममय जीवन का दे रहे संदेश

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। नेपाल के पोखरा से 6 जनवरी 2026 को शुरू हुई सर्वोदय शांति यात्रा शनिवार को रायपुर पहुंची। राष्ट्र संत प.पू. डॉ. मणीभद्र मुनि महाराज अपने शिष्य मंडल के साथ करीब 1700 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करते हुए राजधानी पहुंचे। श्री श्रमण संघ रायपुर के विजय संचेती ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में अहिंसा, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। रायपुर आगमन के बाद यात्रा से जुड़े संतों और श्री श्रमण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ अध्यक्ष अशोक पटवा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉ. मणीभद्र मुनि और राज्यपाल के बीच धर्म, अध्यात्म और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। यात्रा के संयोजक मंडल ने बताया कि सर्वोदय शांति यात्रा का उद्देश्य लोगों को अहिंसा, धर्म, ध्यान, तप, त्याग, ब्रह्मचर्य, अनेकांतवाद और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही क्रोध, मान, माया, लोभ, ईर्ष्या और राग-द्वेष जैसे विकारों से दूर रहकर मानव जीवन को सार्थक बनाने का संदेश भी दिया जा रहा है। मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने जैन संतों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं श्री श्रमण संघ के पदाधिकारियों ने भी राज्यपाल का शॉल, पुष्पमाला और जैन धर्मग्रंथ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुनीत मुनि महाराज, श्री श्रमण संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को दरकिनार कर 20 चिकित्सकों को बनाया सीएमएचओ और सिविल सर्जन

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : बीजेपी-कांग्रेस सहित 16 पार्टियां मैदान में

भाजपा विकास करती है, ठगने का काम कांग्रेस करती है : विष्णु देव साय

प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग आज

सीएम साय के निर्देश पर शास. मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
Next Article पहली तेज बारिश में डूबा राजधानी, कॉलोनी-घरों में घुसा पानी

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?