NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहली तेज बारिश में डूबा राजधानी, कॉलोनी-घरों में घुसा पानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पहली तेज बारिश में डूबा राजधानी, कॉलोनी-घरों में घुसा पानी
रायपुर

पहली तेज बारिश में डूबा राजधानी, कॉलोनी-घरों में घुसा पानी

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर निगम और रेलवे की तैयारियों की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में रेलवे स्टेशन, अंडरब्रिज, सडक़ें और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। शहर के निचले इलाकों के साथ-साथ पॉश कॉलोनियों में भी पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ए-1 श्रेणी के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा। छत के नीचे खड़े यात्री भी भीग गए और सामान लेकर सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर पानी भरने से यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इस अव्यवस्था का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। डीडी नगर जोन-5 में कई घरों के भीतर घुटनों तक पानी भर गया। शंकर नगर और आसपास की कॉलोनियों में भी बारिश का पानी घरों में घुस गया। चौबे कॉलोनी में आसपास के पांच तालाबों का पानी रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश का असर शहर के वीआईपी इलाकों में भी दिखाई दिया। महापौर मीनल चौबे के बंगले के बाहर भी नाली का पानी भर गया। शहर के अधिकांश वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी रही और कई प्रमुख सडक़ें पानी में डूब गईं। बारिश के चलते गुढिय़ारी अंडरब्रिज में पानी भर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं, फाफाडीह अंडरब्रिज में सुबह करीब 5 बजे से एक ट्रक पानी में फंसा रहा, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने शहर में हुए जलभराव को लेकर सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रायपुर के सभी 70 वार्डों में लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि सिर्फ एसी कमरों में बैठक करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। सरकार न गर्मी में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करा पा रही है और न ही बारिश में जलभराव से राहत दिला पा रही है।

You Might Also Like

अब जनता चुनेगी महापौर : साय कैबिनेट का फैसला

मुख्यमंत्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चे

मार्च 26 तक नक्सलवाद होगा खत्म : सीएम साय

एक्शन में नगर निगम : आनंद रेस्टोरेंट पर जड़ा ताला

सरकार ने धान खरीदी की सुविधा नहीं बढ़ाई : अमरजीत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नेपाल से 1700 किमी पदयात्रा कर रायपुर पहुंची सर्वोदय-शांति यात्रा
Next Article निगम के अफसरों को राजस्व वसूली का नया टारगेट

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?