NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
रायपुर

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का भी लिया फैसला

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश, जिला और संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित प्रदेशभर से समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।शपथ ग्रहण के बाद डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के पहले प्रणेता थे और अग्रवाल समाज आज भी उनके आदर्शों पर चलते हुए व्यापार, शिक्षा और सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की नई टीम सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी तो संगठन और अधिक मजबूत होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि समाज को देश और विदेश में और अधिक संगठित किया जाएगा। उन्होंने दहेज प्रथा, प्री-वेडिंग शूट, अनावश्यक दिखावे, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का भरोसा भी जताया। प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन ने अगले पांच वर्षों में स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण, मेडिकल व ब्लड डोनेशन कैंप, वृक्षारोपण अभियान और अन्य जनसेवा गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया है। समारोह में 23 जिलों के अध्यक्षों और महामंत्रियों सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। बड़ी संख्या में महिला, युवा और समाज के वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

You Might Also Like

ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के सहयोग से होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : सीएम साय

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त

सीएम साय ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

सीएम साय ने 101 फिट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन

छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन के दिशा में अभिनव पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फर्जी दस्तावेज बनाने वाला च्वॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तार
Next Article नेपाल से 1700 किमी पदयात्रा कर रायपुर पहुंची सर्वोदय-शांति यात्रा

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?