NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मानव सेवा ही सच्चा धर्म : अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मानव सेवा ही सच्चा धर्म : अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम
रायगढ़

मानव सेवा ही सच्चा धर्म : अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम

ललितपुर में 44वां निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम का जीवन लोक कल्याण व मानव सेवा हेतु समर्पित

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट, बनोरा (छ.ग.) की शाखा अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम चिकित्सालय, नेशनल हाइवे भोरसिल, लखनपुरा, ललितपुर में रविवार, 05 जुलाई को 44 वां निशुल्क चिकित्सा सहायता एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले शिविर का शुभारंभ अघोरेश्वर के पूजन के साथ हुआ। शिविर में प्रयागराज से पधारे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमृत लाल जी, डॉ. के.एस. मिश्रा एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनील पटेल जी ने आस-पास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के 144 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। श्री यश चौहान जी एवं श्री मनोज सचान जी द्वारा सभी मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम, ललितपुर की स्थापना अघोरमूर्त कर्मयोगी ब्रह्मलीन श्रद्धेय श्री भैया जी के मार्गदर्शन में मानवता की सेवा, असहाय-वंचित समाज के उत्थान एवं सनातन धर्म की मूल आत्मा के जागरण के उद्देश्य से की गई है। आश्रम परम पूज्य अघोरेश्वर प्रियदर्शी राम जी, अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय, बनोरा (छ.ग.) के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से निरंतर सर्व समाज की एकता, समभाव और सेवा के अपने उद्देश्य को प्राप्त कर रहा है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का संपूर्ण जीवन लोक कल्याण, मानव कल्याण एवं समाज सेवा को समर्पित है। उनके आशीर्वचन मानव सेवा ही सच्चा धर्म है को आत्मसात करते हुए ललितपुर आश्रम द्वारा प्रतिमाह निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज 44वां शिविर संपन्न हुआ। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क पहुंचाना है। भविष्य में भी आश्रम स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में सेवा कार्य जारी रखेगा। शिविर में आश्रम के सेवादारों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

You Might Also Like

आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा महान संत पूज्य अघोरेश्वर पूज्य अघोरेश्वर का जीवन

किशोरी को भगवाने वाला पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

ड्यूटी से लौट रहे बाईक सवार युवक को ट्रेलर ने कुचला

जिला कुश्ती संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वी क्लब प्रेरणा ने किया भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन
Next Article आरंभ भक्ति से लक्ष्य सेवा के साथ रोटरी क्लब रॉयल ने सत्र का किया शुभारंभ

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?