रायगढ़। नई ऊर्जा, नए संकल्प और श्याम बाबा के भजनों की मधुर स्वर लहरी के साथ शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रॉयल रायगढ़ ने विगत 4 जुलाई की शाम सात बजे श्याम मंदिर, चंद्रपुर में प्रोग्राम चेयरमैन, गौरव अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने श्री श्याम प्रभु की पूजा अर्चना कर रोटरी क्लब रॉयल ने 2026-27 सत्र कार्य का शुभारंभ बेहद आध्यात्मिक एवं पारिवारिक माहौल में किया। वहीं शाम 7 बजे श्री श्याम मंदिर, चंद्रपुर में क्लब द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय और यादगार बना दिया।
भजन कीर्तन से हुई शुरुआत
प्रोग्राम चेयरमैन गौरव अग्रवाल-डॉली अग्रवाल अर्चित अग्रवाल-रुचि अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने श्री श्याम प्रभु की पूजा-अर्चना कर नए सत्र का मंगलमय आगाज किया गया । पूजा के बाद बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, दिव्य आरती, छप्पन भोग और मधुर भजन संध्या का आयोजन हुआ। वहीं कलाकारों की टीम ने भजनों से ऐसा समां बांधा कि सभी सदस्य भाव-विभोर होकर मस्त झूमे। इसी तरह कार्यक्रम का समापन बाबा श्याम के प्रसाद वितरण से हुआ। क्लब का मानना है कि जहां आरंभ भक्ति से होता है, वहां सेवा स्वयं साधना बन जाती है। यह केवल सत्र का उद्घाटन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, समर्पण और आत्मीयता का उत्सव था।
नेतृत्व टीम को दी गई बधाई
अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (युग) और श्रीमती मंजू को प्रेरणादायी शुरुआत के लिए सदस्यों ने बधाई दी। सचिव अंकित कलानोरिया-सिल्की की उत्कृष्ट समन्वय, कोषाध्यक्ष सौरभ बट्टीमार-शिखा की व्यवस्था, प्रोग्राम चेयरमैन गौरव-अर्चित की योजना और ओमप्रकाश मोदी के श्रृंगार सहयोग को विशेष रूप से सराहा गया।यह समर्पण का प्रेरक उदाहरण रहा। इन सभी सहयोगियों को हृदय से बधाई क्लब के सदस्यों ने दी।
इनका रहा योगदान
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सत्र 2026-27 के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (युग), सचिव अंकित कलानोरिया, कोषाध्यक्ष सौरभ बट्टीमार, प्रोग्राम चेयरमैन गौरव-डॉली अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन अर्चित-रुचि, अग्रवाल, डॉ मनीष बेरीवाल, विजय अग्रवाल (एनआर), ओमप्रकाश मोदी, आशीष महमिया, पंकज गोयल ( वकील), संदीप अग्रवाल (टायर), मनीष अग्रवाल (गणगौर), राहुल अग्रवाल, अजय जिंदल, दयानन्द अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, आशीष अरोरा, दिलीप अग्रवाल, अशोक गर्ग, गौरव अग्रवाल, नारायण अग्रवाल डॉ अरुण केडिया, आनंद नहाडिया, चंचल साव, संतोष भालोटिया, राकेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, अनिल अग्रवाल(लाल टंकी)सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



