NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में लंबित मामलों के निराकरण को ले समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जिले में लंबित मामलों के निराकरण को ले समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
सारंगढ़

जिले में लंबित मामलों के निराकरण को ले समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिले में नार्कोटिक्स और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों, विशेषकर धारा 173(8) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करना और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना था बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने एएनटीएफ की टीम, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विवेचकों को कड़े निर्देश दिए कि नशीले पदार्थों के पूरे नेटवर्क को जल्द खत्म किया जाए।
समीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लंबित मामलों में साक्ष्यों के संकलन पर विशेष चर्चा की गई। एएनटीएफ की टीम के साथ मिलकर मादक पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी पर अंकुश लगाने, इण्ड टू इण्ड इनवेस्टिगेशन करना और न्यायालय में लंबित मामलों में वैज्ञानिक व अन्य साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। इसके साथ ही सीसीटीएनएस और आईसीजेएस प्रणालियों का प्रभावी उपयोग कर अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड खंगालने और उनके नेटवर्क की कड़ाई से जांच करने को कहा गया। बैठक में एनडीपीएस एक्ट और धारा 173(8) सीआरपीसी, 193(3) बीएनएसएस के तहत जितने भी पुराने मामले लंबित हैं, उनके त्वरित निदान के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि पूरक जांच की केस डायरी को बिना किसी देरी के सीधे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें और तय समय के भीतर सभी पेंडिंग केस का निराकरण कर रिपोर्ट सौंपें। इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस, एएनटीएफ की टीम सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और विवेचक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

डिजिटल रूप से सशक्त होती जिला पुलिस

सारंगढ़। डिजिटल पुलिसिंग से होगा अपराधों का त्वरित निराकरण। केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाईटेक स्मार्ट फोन का वितरण कियें । छग पुलिस द्वारा जिले में अपराधों के शीघ्र निपटारे व कानून व्यवस्था को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के समस्त सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के विवेचकों को हाई – टेक स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इस आधुनिक पहल से अब विवेचक डिजिटल डेटा, फोटो, गवाहों के बयान और जप्ती पत्रक को सीधे पुलिस डेटाबेस में अपलोड कर सकेंगे। साथ ही, सीसीटीएनएस और आईसीजेएस प्रणालियों से जुडक़र अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड तुरंत खंगाले जा सकेंगे।केस डायरी और डिजिटल साक्ष्यों को बिना किसी देरी के सीधे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और विवेचक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

खाकी की चौकसी में जिले ने खेली सुरक्षित, शांतिपूर्ण होली

पटवारी उमेश पटेल को किया गया निलंबित

कोतरी में आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही

पटवारी कृष्ण कुमार साहू संतोष पांडे संघ से निष्कासित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
Next Article सडक़ हादसा पीडि़तों के लिए संजीवनी बनी पीएम भारत योजना

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?