NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: करैत के काटने से 3 दिन में 6 मौतें: बलरामपुर में खाट पर सो रहे 2 भाइयों को काटा, जशपुर में महिला को डसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > करैत के काटने से 3 दिन में 6 मौतें: बलरामपुर में खाट पर सो रहे 2 भाइयों को काटा, जशपुर में महिला को डसा
छत्तीसगढ़

करैत के काटने से 3 दिन में 6 मौतें: बलरामपुर में खाट पर सो रहे 2 भाइयों को काटा, जशपुर में महिला को डसा

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
3 Min Read

सरगुजा। जिले में सांप के काटने से 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों में दो सगे भाई और एक महिला शामिल हैं। इसमें दो भाइयों को गुरुवार रात बलरामपुर में करैत ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, एक महिला जशपुर क्षेत्र में सर्पदंश का शिकार हुई थी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। बता दें कि 3 दिन पहले भी सांप के काटने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह सिर्फ 3 दिनों में सर्पदंश से कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव में गुरुवार रात 9 साल का विकास नगेशिया और उसका 3 साल का भाई विक्रांत नगेशिया खाट पर सो रहे थे। करीब 11:30 बजे विकास को शरीर में कुछ काटने का एहसास हुआ, जिसके बाद उसकी नींद खुल गई और उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो खाट पर करैत सांप दिखाई दिया। घबराकर परिजन दोनों बच्चों को तुरंत पिपरसोत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कुछ ही देर में विकास की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई विक्रांत को ढ्ढष्ट में रखा गया था। बाद में शाम करीब 4 बजे उसकी भी मौत हो गई।
जशपुर जिले के डोकड़ा गांव की रहने वाली 43 वर्षीय सेबेपितया को 30 जून की रात सांप ने डस लिया। वह उस समय चटाई बिछाकर जमीन पर सो रही थी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कमरे में करैत सांप दिखाई दिया। इसके बाद महिला को तुरंत फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर, मानसून के साथ ही प्रदेश में सर्पदंश के मामले भी बढऩे लगे हैं। 3 दिन पहले अंबिकापुर जिले में सांप के काटने से 3 लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर जिले के ग्राम डंभाटोली में जमीन पर सो रहे पिता और बेटी को जहरीले सांप ने डस लिया था। इसके अलावा सरगुजा के लखनपुर में 13 साल की एक लडक़ी को करैत सांप ने काट लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

You Might Also Like

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर सीएम साय का तंज

12 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिला 4744 मरीजों को लाभ,अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की डभरा शाखा में हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हर शोषित,वंचित,पीडि़त महिला को मिलेगा न्याय : दीपिका

रनवे पर लडख़ड़ाया विमान : बड़ा हादसा टला

पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी में चिंतन शिविर 3.0 का आगाज
Next Article ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?