NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साय के सुशासन में जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > साय के सुशासन में जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा
सारंगढ़

साय के सुशासन में जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं मे निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। इस क्रम मे जि.चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आम जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है चिकित्सालय सारंगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के विशेष प्रयासों और कुशल मार्गदर्शन में संचालित इस लैब में मात्र एक महीने की लघु अवधि में कुल 2,632 मरीजों की 11,487 प्रकार की विभिन्न जाँचें नि:शुल्क व अत्याधुनिक मशीनों से पूरी सटीकता के साथ की जा चुकी हैं। लैब संचालन विशेषज्ञ पैथो लॉजिस्ट डॉ. रमेश साहू के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहद कम समय में भरोसेमंद रिपोर्ट पूरी तरह नि:शुल्क मिल रही है। अटल आरोग्य लैब के शुरू होने से अब सारंगढ़ के निवासियों को महंगे और जटिल टेस्ट के लिए बड़े शहरों या निजी सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। सर्वसुविधायुक्त लैब में कुल 134 प्रकार की ब्लड एवं यूरिन जाँच की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से हार्ट अटैक दिल की मांस पेशियों में किसी भी तरह के नुकसान का तुरंत पता लगाने के लिए डी-डाइमर, शरीर की नसों या फेफड़ों में खून के थक्के जमने की स्थिति की जाँच हेतु पीटी/आईएनआर, खून के गाढ़ेपन और थक्का जमने के समय की जाँच के लिए, विशेषकर दिल के मरीजों में खून पतला करने की दवाओं की निगरानी हेतु
इलेक्ट्रोलाइट शरीर में सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड जैसे जरूरी लवणों का संतुलन देखने के लिए, डिहाइड्रेशन या किडनी की समस्या में बेहद जरूरी विटामिन- डी हड्डियों की मजबूती, जोड़ों के दर्द और रोग प्रतिरोधक क्षमता की स्थिति जानने के लिए)
हार्मोनल टेस्ट थायराइड, पीसीओडी शरीर में हार्मोन्स असंतुलन से होने वाली बीमारियों का पता लगाने हेतु लीवर फंक्शन टेस्ट पीलिया, लीवर में सूजन या लीवर से जुड़ी अन्य बीमारियों की सटीक जाँच हेतु किडनी फंक्शन टेस्ट गुर्दे/ किडनी की कार्यक्षमता और यूरिया- क्रिएटिनिन के स्तर को मापने के लिए कम्प्लीट ब्लड काउंट शरीर में खून की कमी एनीमिया किसी भी तरह के इन्फेक्शन संक्रमण और प्लेटलेट्स की संख्या जांचने के लिए 3 जून को विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब का भव्य शुभारंभ किया गया था। इस लैब के शुरू होने के मात्र एक महीने के भीतर ही इस अत्याधुनिक लैब ने सफलता और जनसेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इस बड़ी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि – कलेक्टर के सहयोग और पूरी मेडिकल टीम की मेहनत से हम जिले के गरीब, जरूरत मंद मरीजों को 24 घंटे उच्च स्तरीय पैथोलॉजी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अटल आरोग्य लैब आने वाले समय में जिले के स्वास्थ्य ढांचे के लिए मील का पत्थर साबित होगी। ?सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे जिलाचिकित्सालय सारंगढ़ पहुंचकर इस अत्याधुनिक और नि:शुल्क जाँच सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आगामी हफ्तों मे सिकल सेल कन्फर्म करने हेतु एचपीएलसी टेस्ट तथा खून की पीएच वैल्यू, ऑक्सीजन और कार्बन डाई आक्साइड की जांच हेतु एबीजी टेस्ट की सुविधा प्रारंभ की जा रही है।

You Might Also Like

सीईओ व चेयरमेन की उपस्थिति में रेडक्रास की बैठक संपन्न

हितग्राही के पीएम आवास निर्माण में बाधा नहीं हो: कलेक्टर धर्मेश साहू

स्कूल पहुंच मार्ग कीचड़ से सराबोर बच्चे परेशान

सीपीएम विघालय में आनंद मेला संपन्न

टीबी मुक्त भारत के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का महाअभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सारंगढ जिले में टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान सफल
Next Article रायगढ़ के शिक्षकों का दल एडवांस ट्रैवल कोच प्रोग्राम हेतु महाराष्ट्र रवाना

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?