रायगढ़। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन ने आज एक जुलाई को क्लब की परंपरा का निर्वहन करते हुए डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर यादगार सम्मान समारोह का आयोजन किया।
सम्मान सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत क्लब के सभी सदस्यों ने सेवा भाव, उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति अतुलनीय योगदान देने वाले दस सम्मानित डॉक्टरों और तीन सीए को उनके निवास स्थान पर जाकर गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसके अंतर्गत डॉ. आर एल अग्रवाल, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. रूपेंद्र पटेल, डॉ. राजू अग्रवाल, डॉ. राज कृष्ण शर्मा, डॉ. प्रकाश चेतवानी, डॉ. स्नेहा चेतवानी, डॉ. बीपी पटेल, डॉ. सृष्टि दीक्षित एवं अन्य चिकित्सकगणों का सम्मान किया। इसके पश्चात शहर के सम्मानीय सीए मनोज अग्रवाल होंडा, सीए अमन अग्रवाल, सीए आलोक अग्रवाल का गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह देकर सम्म्मान किया।
समाज की नींव हैं हमारे चिकित्सक व सीए
लॉयंस क्लब मिडटाउन अध्यक्ष लॉयन शिवशंकर अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शहर के सम्मानित चिकित्सकों व सीए गणों के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि आपकी निष्ठा, सेवा और समर्पण ही एक सशक्त, स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है। साथ ही उन्होंने सभी के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयन विनोद अग्रवाल अजंता, लॉयन सुभाष अग्रवाल ‘चिराग’, लॉयन आनंद बेरीवाल, लॉयन पुरंजन पटेल, लॉयन मनोज अग्रवाल होंडा, लॉयन राजेश आरडीएस, लॉयन ओम प्रकाश अग्रवाल ओमी, लॉयन दीपक मित्तल गोलू, लॉयन शिव तायल, लॉयन उमेश थवाईत, लॉयन सुनील गर्ग, लॉयन रामचंद्र शर्मा, लॉयन हनुमान अग्रवाल, लॉयन विजय अग्रवाल पेटी, लॉयन उपेंद्रपाल सिंह सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।वहीं अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने क्लब के सभी सदस्यों के प्रति कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।



