NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2 पत्नियों को साथ रखने पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > 2 पत्नियों को साथ रखने पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा
छत्तीसगढ़

2 पत्नियों को साथ रखने पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा

100 फीट ऊंचे टावर पर दूसरी बार चढ़ा, डेढ़ घंटे मनाने के बाद उतरा

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
3 Min Read

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद में पति 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। शख्स ने 2 शादियां की हैं, लेकिन दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाइश देकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया। दोनों पत्नियों के समझाने पर वह करीब डेढ़ घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। पति के टावर से नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब व्यक्ति टावर पर चढ़ा। मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा का है।
जानकारी के मुताबिक भेंड्रा गांव का रहने वाला यादराम साहू (30) खेती किसानी करता है। उसकी पहली शादी साल 2019 में हुई थी। बाद में उसका एक लडक़ी से अफेयर हुआ। साल 2022 में उसने लडक़ी से दूसरी शादी कर ली। एक ही घर में तीनों साथ रहने लगे, लेकिन बाद में दोनों पत्नी के बीच झगड़े होने लगे, जिससे दूसरी पत्नी अलग रहने लगी थी। पति चाहता था कि दोनों पत्नियां एक ही घर में रहे, लेकिन वो दोनों साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर रविवार शाम को पति और दोनों पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति करीब 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम यादराम को समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया, जिनकी बात मानकर वह नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इस मामले में भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि युवक शाम करीब 7:30 बजे टावर से नीचे उतरा। उसकी दोनों पत्नियां भी मौके पर पहुंची थीं। उनके समझाने पर वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसकी इस हरकत से गांव में आक्रोश और सनसनी का माहौल बन गया था। गांव में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

You Might Also Like

नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट से पुलिस ट्रक उड़ाया

आकाशगंगा-सुपेला के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग

शिक्षक जितेन्द्र नायक के जन्मोत्सव में न्योता भोजन का आयोजन

समाधान शिविर भेलवापाल में दीपिका ने ग्रामीणों से श्रम पंजीयन करने किया अपील

राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के बारदाने और धान जलकर खाक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
Next Article साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन बैठक

खबरें और भी है....

संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
डंपर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा,मौत
दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?