NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
रायगढ़

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: June 29, 2026 1:05 am
By lochan Gupta June 29, 2026
Share
5 Min Read

घरघोड़ा/रायगढ़। दिनांक 28 जून 2026, रविवार को दोपहर 3:00 बजे शिक्षक टिकेश्वर पटेल के गृह ग्राम एवं निज निवास स्थित आदर्श एकेडमी, भेंगारी में छात्र-पालकों द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह सह छात्र-पालक सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, पालकों, अतिथियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर तिलक अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात छात्र-पालकों ने टिकेश्वर पटेल एवं उनके परिवारजनों का शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन लाभोराम राठिया ने किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा इंदु प्रकाश डनसेना ने तैयार की। इस अवसर पर सभी पालकों, अतिथियों एवं ग्रामीणों ने श्री पटेल के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पित कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। पालकों ने कहा कि वनांचल के गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी उपलब्ध कराना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय कार्य है।
टिकेश्वर पटेल पिछले 16 वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य विद्यालय एवं जवाहर उत्कर्ष जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान कर रहे हैं। वे प्रतिदिन लगभग 10 से 12 घंटे विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित रहते हैं। उनके अथक प्रयासों से वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने सपनों को साकार किया है।
उनकी मेहनत का परिणाम है कि सत्र 2025–26 में आदर्श एकेडमी, भेंगारी से 11 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय, 26 विद्यार्थियों का एकलव्य विद्यालय तथा 1 विद्यार्थी का सैनिक स्कूल में चयन हुआ, जिसने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं पिछले 16 वर्षों में उनके मार्गदर्शन में 115 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय, 102 विद्यार्थियों का एकलव्य विद्यालय तथा 22 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन हो चुका है। यह उपलब्धि न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर सत्र 2025–26 में विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं में चयनित सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

 

आदर्श एकेडमी, भेंगारी से चयनित विद्यार्थी

जवाहर नवोदय विद्यालय (11)
आदिति बेहरा, श्रेया भार्गव, निशा गुप्ता, जिगर राठिया, दुर्गेश्वरी राठिया, भारती राठिया, रतन राठिया, टिकेश्वर पटेल, हेमिका राठिया सहित कुल 11 विद्यार्थी।
एकलव्य विद्यालय (26)
आयुष सिदार, राकेश राठिया, योगेश्वरी राठिया, मुस्कान राठिया, भावेश राठिया, अंकिता राठिया, रोहन सिदार, आकांक्षा राठिया, लता राठिया, गौरव राठिया, आराध्या माझी, भानुमती राठिया, सुहाना राठिया, अनन्या नायक, अरमान राठिया, वादिका राठिया सहित कुल 26 विद्यार्थी।
सैनिक स्कूल (1)
टंकित पटेल।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, पालकों, अतिथियों एवं ग्रामीणों के लिए स्वल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई, जिसके उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक टिकेश्वर पटेल वर्तमान में विकासखंड घरघोड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला, नवापारा टेंडा में पदस्थ हैं। वे अपने नि:शुल्क कोचिंग संस्थान ‘आदर्श एकेडमी’ के माध्यम से रायगढ़ जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इस कार्य में नंद कुमार राठिया एवं सूरज कुमार राठिया भी शिक्षण सहयोग प्रदान करते हैं। उनकी यह सेवा पूर्णत: नि:स्वार्थ भाव से संचालित हो रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण-वनांचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। श्री पटेल का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का चयन कराना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन, अनुशासन, संस्कार एवं आत्मविश्वास प्रदान कर सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उनके मार्गदर्शन में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण रायगढ़ जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा एवं गौरव का विषय बना हुआ है।

You Might Also Like

चक्काजाम करने वाले सात लोगों पर अपराध दर्ज

माइनिंग की मिलीभगत से चल रहा रेत का अवैध कारोबार-आशीष

छग में युक्तियुक्तकरण नीति को निरस्त कर शिक्षा में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी हुई मुखर

फार्मेसी की छात्रा से दुष्कर्म व हत्या का प्रयास, ऑटो चालक गिरफ्तार

सीएम साय के प्रेस अधिकारी नियुक्त हुए आलोक सिंह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

खबरें और भी है....

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?