NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला अस्पताल की जांच करने दिल्ली से पहुंची टीम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला अस्पताल की जांच करने दिल्ली से पहुंची टीम
रायगढ़

जिला अस्पताल की जांच करने दिल्ली से पहुंची टीम

lochan Gupta
Last updated: October 29, 2024 12:06 am
By lochan Gupta October 29, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला अस्पताल के व्यवस्थाओं के जांच के लिए दिल्ली से एक टीम पहुंची जो अस्पताल के व्यवस्थाओं व सुविधाओं की गहनता से जांच कर रही है। इनके द्वारा रिपोर्ट तैयार कर केंद्र शासन को भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अस्पतालों द्वारा मरीजों को दिए जाने वाली सुविधाओं को की जांच करने कभी राज्य स्तर को कभी केंद्र स्तर टीम पहुंचती है, जिनके द्वारा रिपोर्ट तैयार कर सुविधाओं को व्यवस्थाओं के आधार पर ग्रेटिंग तय होती है। जिसको लेकर सोमवार को दिल्ली से केंद्रीय जांच टीम के सदस्य नेशनल असेसर सुगंधिरा सुंदराज रायगढ़ पहुंची हुई थी। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के तहत संचालित हो रहे स्वास्थ्य सुविधाओं को गहनता से जंाच कर उसका रिपोर्ट तैयार की है। इस दौरान (अल्कवास नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस स्टैंर्ड) की टीम के सदस्य ने सबसे पहले जिला अस्पताल के तहत संचालित हो रहे ब्लड बैंक की जांच जांच की, इस दौरान ब्लड बैंक में किस ग्रुप के कितने ब्लड है और उसको किस तरह से रखा गया है, साथ ही ब्लड डोनेट होने के बाद कैसे उसकी जांच की जाती है, इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल के ओपीडी से लेकर आईपीडी तक जांच किया।
इस दौरान वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को किस तरह से सुविधाएं दी जा रही है, साथ ही वार्ड की साफ-सफाई से लेकर दवा तक की जानकारी ली गई। इसके साथ ही केजुअल्टी में गंभीर मरीजों के लिए सुविधाएं है और क्या होनी चाहिए, साथ ही गंभीर मरीज आने पर उसको किस तरह उपचार शुरू करना इस संबंध में भी जानकारी ली, साथ ही जिला अस्पताल के हिसाब से और क्या सुविधाएं होनी चाहिए इस संंबंध में भी स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की गई है।
जिला अस्पताल के जांच के लिए केंद्रीय टीम पहुंची थी, जिनके द्वारा जिला अस्पताल व एमसीएच की जांच कर रिपोर्ट तैयार किया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या ग्रेड मिलता है।
डॉ. उषा किरण भगत, सीविल सर्जन, केजीएच

एमसीएच में भी पहुंची थी टीम

जिला अस्पताल के जांच के बाद टीम मदर एण्डं चाईल्ड अस्पताल पहुंची थी, जहां पीडियाट्रिक्स से लेकर गायनिक वार्ड तक के ओपीडी व आईपीडी की जांच की गई। इसके साथ ही हर दिन यहां कितने मरीज आते हैँ और किसी तरह के ज्यादा मरीज आते हैं, इस संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही विशेष तौर पर सुविधाएं और स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान दिया गया। वहीं विभागीय अधिकारियों की मानें तो यह टीम हर साल पहुंचती है, लेकिन इस बार दो साल में पहुंची है।
दिल्ली से तय होगा ग्रेडिंग
जांच करने पहुंची टीम की मानें तो वर्तमान में अस्पताल के सुविधाओं व व्यवस्थाओं के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद यह रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी, जहां जांच के बाद जिला अस्पताल का ग्रेडिंग तय होगा। ऐसे में अब जिला अस्पताल को क्या ग्रेड मिलता है, यह तो रिपोर्ट जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

You Might Also Like

पावर ग्रीड इंजीनियर के बंद मकान में चोरों का धावा

थाना जूटमिल, खरसिया और भूपदेवपुर में कोटवारों की बैठक एवं प्रेरणास्पद नागरिकों का सम्मान

निगम और कृषि उपज मंडी के स्वामित्व के जंजाल में फंसा इतवारी बाजार

बच्चों को रेलगाड़ी परिचालन की दी गई जानकारी

‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ अभियान में बड़ी सफलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रशासनिक टीम ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
Next Article अध्यक्ष पद पर यथावत बनें रहेंगे हेमंत थवाईत

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?