NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झारखंड जा रहे 7 गौवंश से भरा वाहन जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झारखंड जा रहे 7 गौवंश से भरा वाहन जब्त
रायगढ़

झारखंड जा रहे 7 गौवंश से भरा वाहन जब्त

लैलूंगा पुलिस ने सोनाजोरी-बरदरहा मार्ग पर की नाकेबंदी, तस्कर वाहन छोड़ जंगल के रास्ते फरार

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 11:13 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़. जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी और पशु क्रुरता पर रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन शंखनाद’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 27 जून को लैलूंगा पुलिस ने झारखंड के बूचडख़ाने ले जाए जा रहे सात गौवंशों को सुरक्षित बचाया और बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप वाहन में मवेशियों को अवैध और क्रुरतापूर्वक भरकर झारखंड स्थित बूचडख़ाने ले जाया जा रहा है। इससे तत्काल पुलिस टीम के साथ सोनाजोरी-बरदरहा जंगल मार्ग पर नाकेबंदी शुरू कर दी। जिससे कुछ समय बाद एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वहां पहुंची, जहां पुलिस को देख वाहन चालक ने वहीं पर वाहन को छोडकऱ जंगल के रास्ते फरार हो गया। इससे पुलिस ने आसपास काफी खोजबीन किया, लेकिन चालक का कहीं पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें पांच गाय और दो बछड़े, कुल सात गौवंश अत्यंत अमानवीय ढंग से भरे हुए भूखे-प्यासे मिले। जिससे मौके पर गवाहों की उपस्थिति में लगभग 35 हजार रुपये मूल्य के सात गौवंश तथा करीब 3 लाख रुपये मूल्य की बोलेरो पिकअप सहित कुल 3 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर पुलिस अपने कब्जे में ली। साथ ही पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
यह कार्रवाई धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक एडमोन खेस, नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा और अभय मिंज की सक्रिय भूमिका रही।

You Might Also Like

जीएसटी में छुट से आम जनता को होगा सीधा लाभ-अरुण धर दीवान

कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल

जंगली हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत

जिले के अमृत सरोवरों में हुआ सामूहिक श्रमदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्र ने जारी किए आरटीई के 339.73 करोड़
Next Article ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

खबरें और भी है....

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?