NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए सहारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए सहारा
सारंगढ़

सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए सहारा

169 दिव्यांग को मिला सहायक उपकरण, 248 हितग्राहियों को मिली नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बना। मई से 10 जून तक जिले के विभिन्न ग्रामों और क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें, मांग एवं समस्याओं का समाधान किया गया।इन्हीं शिविरों के माध्यम से समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर त्वरित निराकरण किया गया, जिससे अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।
जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 169 हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण एवं सुविधाएं प्रदान की गईं। इनमें 11 वृद्धजनों को सहारा छड़ी, 4 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 3 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 2 हितग्राहियों को वैशाखी तथा 1 हितग्राही को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इन उपकरणों के मिलने से दिव्यांगजन और वृद्धजन अब दैनिक कार्यों को अधिक सहजता से कर पा रहे हैं। इसके साथ ही जिले में 248 पात्र हितग्राहियों को नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। पेंशन स्वीकृत होने से वृद्ध, निराश्रित एवं दिव्यांग नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
सुशासन तिहार के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा किए गए त्वरित निराकरण और संवेदनशील कार्यप्रणाली से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिली। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर उनके लिए राहत और विश्वास का केंद्र बने हैं। यह सुशासन दर्शाती है कि शासन की योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन को आसान बनाने का कार्य कर रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से समाज कल्याण विभाग ने सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

You Might Also Like

सीएम ने 183 करोड़ के कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण,भूमिपूजन व शिलान्यास किया

ग्रा.पं. हरदी सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार

टिमरलगा में ‘खनन माफिया’ का राज! सुप्रीम गाइडलाइन दरकिनार, प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल

ठगराज शिवा साहू से जब्त की गई करोड़ों की संपत्ति

सीएम साय ने छग के युवाओं के लिए खोला नौकरी का पिटारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
Next Article स्मार्ट क्लास शुरू नहीं होने पर शिक्षक को कलेक्टर पद्मिनी भोई ने लगाई फटकार, स्कूली बच्चों क़ो दी कैरियर मार्गदर्शन

खबरें और भी है....

नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण
नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नवा रायपुर में वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?