NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
रायगढ़

लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 12:05 am
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ के आह्वान पर आज शहर में मशाल रैली का आयोजन किया गया। आज शाम ४ बजे भाजपा जिला कार्यालय से रैली प्रारंभ हुई। लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नही के नारों के साथ रैली गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक, मिनीमाता चौक होते हुए जेल गेट पर संपन्न हुई। रैली में जिले के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता,महापौर जीवर्धन चौहान नगर निगम के पार्षदगण, एमआईसी सदस्य, जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओजपूर्ण उपस्थिति रही। जेल गेट पर रैली के समापन अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कांग्रेस ने संविधान को बंधक बनाया।२५ जून १९७५ भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन था। इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की धारा ३५२ का दुरुपयोग कर देश पर आपातकाल थोप दिया। उन्होंने बताया कि चुनाव स्थगित कर दिए गए, नागरिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर ताला लगा दिया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी समेत हजारों नेता जेल में डाल दिए गए। ३८०१ अखबार जब्त हुए, ३२७ पत्रकार मीसा में बंद हुए। यह कांग्रेस की तानाशाही थी। विकास केडिय़ा ने कहा कांग्रेस की तानाशाही आज भी जारी हैं। कांग्रेस ने आज भी तानाशाही नहीं छोड़ी है। अपनी सुविधा अनुसार संविधान को चलाना चाहती है। बांटो और राज करो कांग्रेस का मूलमंत्र रहा है।
मशाल रैली के संयोजक अरुण कातोरे ने कहा कि आज हम जिस आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, यह दूसरी आजादी है। पहली आजादी अंग्रेजों से मिली थी, दूसरी आजादी हमने कांग्रेस से लडक़र पाई। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंदिरा गांधी ने २५ जून १९७५ की रात आपातकाल लगा दिया। यह लोकतंत्र की हत्या थी। जेपी, नानाजी, वाजपेयी जी जैसे राष्ट्रवादियों के संघर्ष से लोकतंत्र बहाल हुआ। जिला भाजपा द्वारा लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों एवं आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को स्मरण कराने हेतु इस मशाल रैली का आयोजन किया गया था।

You Might Also Like

एटीएम मशीन काटकर चोरी का प्रयास

उड़ीसा से बिना दस्तावेज धान ला रही पिकअप जब्त, पुसौर पुलिस ने की कार्रवाई

दो बाईक की जबरदस्त भिडं़त में 3 की मौत

झगड़ा-फसाद करने वाले पांच युवक गिरफ्तार

ट्रेक्टर ट्राली से टकराकर बुजुर्ग की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
Next Article 25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?