NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रायगढ़

होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में विजुअल पुलिसिंग अभियान को लगातार प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग के साथ सशस्त्र पुलिस बल की सक्रिय तैनाती कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत कल शाम थाना कोतवाली, थाना चक्रधरनगर एवं चौकी पूंजीपथरा की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने एएसआई विलफ्रेड मसीह एवं महिला प्रधान आरक्षक राजश्री के नेतृत्व में रिजर्व लाइन के पुलिस बल के साथ हटरी बाजार, मॉल, चांदनी चौक सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित होटलों की जांच की गई तथा बाहरी जिलों से आए संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर आवश्यक पूछताछ की गई। इसके पश्चात पुलिस टीम ने इंदिरानगर क्षेत्र के वार्डों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
वहीं थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मुख्य मार्ग एवं कमला नेहरू पार्क के सामने सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन पेट्रोलिंग कर यातायात एवं कानून व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी। दूसरी ओर चौकी पूंजीपथरा पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में मुस्तैदी के साथ अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया।
रायगढ़ पुलिस का विजुअल पुलिसिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य पुलिस की सक्रिय एवं दृश्यमान उपस्थिति के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, अपराधों की रोकथाम करना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

You Might Also Like

खरसिया व धरमजयगढ़ में आज होगा दूसरे चरण का मतदान

एनटीपीसी लारा में मनाया जा रहा है स्वच्छता ही सेवा अभियान

रोड-शो कर जेठूराम ने किया शक्ति प्रदर्शन

एनटीपीसी लारा में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

निजी डबरी से नंदलाल के सपनों ने ली करवट, सूखे से मिली खेतों को मुक्ति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ की अनियमितता, शाखा प्रबंधक सहित 8 सेवा से बर्खास्त
Next Article प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति

खबरें और भी है....

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी नारायणपुर की गलियां
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन
जून से पेंशन बंद, अनुदानित महाविद्यालयों के पेंशनधारकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
सीएम साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय श्री शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Popular Posts

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी नारायणपुर की गलियां
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन
जून से पेंशन बंद, अनुदानित महाविद्यालयों के पेंशनधारकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
सीएम साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय श्री शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?