NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट
रायगढ़

पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:11 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। घर में रखे हथौड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 17 जून की सुबह ग्राम बांसजोर के रहने वाले श्यामलाल मंझवार (24 साल) और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने की बात पर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर मेहतरीन बाई ने डंडे से अपने पति श्यामलाल की पीठ पर वार कर दिया। इससे गुस्से में श्यामलाल ने घर में रखे हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसके घरवालों ने तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। 20 जून की शाम इलाज के दौरान मेहतरीन बाई की मौत हो गई। इसके बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच की फाइल आगे की जांच के लिए धरमजयगढ़ थाना भेज दी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, पार्षद और अन्य लोगों के बयान लिए। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जांच की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पत्नी की मौत उसके पति द्वारा हथौड़ी से किए गए हमले के कारण हुई थी।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा और गंभीर अपराध की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने श्यामलाल मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथौड़ी भी बरामद की। सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

कार में गांजा रख कर ग्राहक का तलाश कर रहा युवक गिरफ्तार

साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण के उपायों को अमल में लाना बेहद जरूरी-जस्टिस प्रशांत मिश्रा

स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी

उत्साह के साथ मनाया गया श्रीमती सावित्री जिंदल का जन्मदिन

मुरा में खनन माफिया चीर रहे मांड नदी का सीना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना, कार्रवाई हुई सख्त
Next Article रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?