NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो अरब 28 करोड़ 21 लाख 99 हजार बोनस की राशि जाएगी किसानों के खाते में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो अरब 28 करोड़ 21 लाख 99 हजार बोनस की राशि जाएगी किसानों के खाते में
रायगढ़

दो अरब 28 करोड़ 21 लाख 99 हजार बोनस की राशि जाएगी किसानों के खाते में

रायगढ़ जिले और सारंगढ़, बरमकेला के 17 हजार 513 किसानों ने बेचा था धान

lochan Gupta
Last updated: December 23, 2023 1:13 am
By lochan Gupta December 23, 2023
Share
5 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने इस महीने की 25 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर किसानों के खाते में 2 साल का बकाया बोनस की राशि जमा करने की घोषणा कर दी है। जिससे प्रदेश के किसानों में खासा उत्साह है। रायगढ़ एवं अविभाजित सारंगढ़ जिले के 117513 किसानों को कुल दो अब 28 करोड़ 21 लाख 99 हजार 915 रुपए का भुगतान किया जाएगा। खास बात है कि सभी किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन राशि का भुगतान करने लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का वादा किया था। बताया जाता है कि वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान 300 प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि का भुगतान किया जाना था। लेकिन तत्कालीन भाजपा सरकार किसानों को धान खरीदी के बोनस राशि का भुगतान नहीं कर पाई थी। जिसे लेकर विरोधी दल की ओर से लगातार इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर उछाला जा रहा था। इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले विरोधी दल कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाकर भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटी थी। परंतु बीजेपी ने इस के विधानसभा चुनाव में 2 साल का बकाया बोनस के साथ 31 सौ रुपए की दर से धान खरीदी और उसका बोनस एक मुस्त जारी करने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट तौर पर उल्लेख करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी बताया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी की इस गारंटी को पूरा करने की घोषणा भी कर दी है। साथ ही 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर ऑनलाइन बकाया बोनस राशि का भुगतान करने का भी निर्णय ले लिया है। जिससे जिलेवार किसानों को बोनस की बकाया राशि का भुगतान करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक रायगढ़ और अविभाजित सारंगढ़ जिले के सभी 9 विकासखंड के खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 की बोनस वितरण की सूची तैयार कर ली गई है। बताया जाता है कि रायगढ़ और सारंगढ़ अविभाजित जिले के सभी 9 विकासखंड में वर्ष 2014-15 में कुल 56519 किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। जिसकी कुल बोनस राशि एक अरब 6 करोड़ 94 लाख 69 हजार 490 रुपए है। इसी तरह वर्ष 2015-16 में कुल 60994 किसानों से खरीदी हुई थी, जिसकी बोनस राशि 1 अब 21 करोड़ 27 लाख 30 हजार 425 का भुगतान किया जाना है। इस तरह 2 साल के बकाया बोनस की राशि 2 अरब 28 करोड़ 21 लाख 99 हजार 915 का भुगतान कुल 117513 किसानों को ऑनलाइन किया जाएगा। बताया जाता है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे पूरे होने से किसानों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से किसान बेहद प्रसन्न है, आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका बड़ा लाभ मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
कहां-कहां कितने किसानों से कितनी खरीदी?
विकासखंडवार बोनस वितरण की बात करें तो वर्ष 2014-15 में रायगढ़ विकासखंड से 5979 किसानों से धान की खरीदी की गई थी। घरघोड़ा से 1481, तमनार से 2684 पुसौर से 8148, खरसिया से 7365, धरमजयगढ़ से 3572, लैलूंगा से 2285, सारंगढ़ से 15618 और बरमकेला विकासखंड के 9387 किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हुई थी। इसी तरह 2015-16 में रायगढ़ विकासखंड के 6527 किसानों से जहां धान खरीदी की गई थी। वहीं घरघोड़ा से 1670, तमनार से 2905 पुसौर से 8482, खरसिया से 7953, धरमजयगढ़ से 3769, लैलूंगा से 2392, सारंगढ़ से 17717 और बरमकेला विकासखंड के 9579 किसानों से धान की खरीदी की गई थी। इस तरह दोनों वर्षों में कुल 117513 किसानों से धान खरीदी की गई थी। जिसके बोनस की राशि दो अरब 28 करोड़ 21 लाख 99 हजार 915 की राशि का भुगतान किया जाना है।

You Might Also Like

निगम द्वारा बेनी कुंज कालोनी से सौतेला व्यवहार : मुरारी

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर बसपा ने निकाली बाईक रैली

एनएसएस से मिलती है जीवन उपयोगी शिक्षा – पूनम सोलंकी

लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन

पीडीएस चावल से भरे ट्रक में लगी आग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोदी की गारंटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-ओपी चौधरी
Next Article बादल के चलते ठंड में आई कमी

खबरें और भी है....

‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संदेश के साथ गूंजा रायगढ़ांचल, सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक-वित्त मंत्री चौधरी
रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख की हुई ठगी
बेकाबू बुलेरो ने पोस्टमैन को मारी ठोकर, हुई मौत
दहेजलोभियों ने फिर एक नवविवाहिता को घर से खदेड़ा
पति की प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संदेश के साथ गूंजा रायगढ़ांचल, सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक-वित्त मंत्री चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?