NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहली बारिश में बह गई निगम की सफाई व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पहली बारिश में बह गई निगम की सफाई व्यवस्था
रायगढ़

पहली बारिश में बह गई निगम की सफाई व्यवस्था

सडक़ों पर उतरा नालों का गंदा पानी

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:08 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने रायगढ़ नगर निगम की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी, शहर के कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी सडक़ों पर बहता नजर आया, जिससे आमजन, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा,सबसे खराब स्थिति शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल गोपी टॉकीज रोड की रही, जहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और अतिक्रमण के कारण सडक़ कुछ समय के लिए अघोषित तालाब में तब्दील हो गई,बारिश के दौरान नालियों का उफनता पानी सडक़ पर फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। गंदे पानी के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ी, वहीं दुकानदारों को भी ग्राहकों की कमी और असुविधा का सामना करना पड़ा।

करोड़ों खर्च के बावजूद पहली बारिश में फेल हुई व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून से पहले नाले-नालियों की सफाई के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं,नगर निगम और महापौर द्वारा भी लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि बारिश से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर ली गई है, ताकि जलभराव जैसी स्थिति न बने, लेकिन पहली ही तेज बारिश ने इन दावों की वास्तविकता उजागर कर दी,नागरिकों का आरोप है कि यदि नालों की प्रभावी सफाई हुई होती तो सडक़ों पर गंदा पानी भरने और जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होती।

अतिक्रमण बन रहा जलभराव की बड़ी वजह

गोपी टॉकीज रोड सहित शहर के कई हिस्सों में नालियों पर हुए, अतिक्रमण को भी जलभराव की प्रमुख वजह माना जा रहा है, स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर नालियों के ऊपर बने फुटपाथों पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है और नालियां जाम हो रही हैं,नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाने और नालियों की गहराई से सफाई करने की कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में बारिश बढऩे के साथ स्थिति और गंभीर हो सकती है।

राहगीरों और व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

व्यस्त मार्गों पर जलभराव के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, सडक़ पर जमा गंदे पानी के कारण कई दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच प्रभावित हुई,व्यापारियों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्वच्छता रैंकिंग के दावों पर उठे सवाल

एक ओर नगर निगम शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर पहली ही बारिश में नालियों का पानी सडक़ों पर बहना और जलभराव की स्थिति उत्पन्न होना जमीनी हकीकत को उजागर कर रहा है, शहरवासियों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि केवल कागजी दावों और औपचारिक सफाई अभियानों के बजाय जल निकासी और अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि हर बारिश में लोगों को इस परेशानी से न गुजरना पड़े।

You Might Also Like

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन

विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक बजट : विकास केडिया

अमलीभौना मार्ग पर सडक़ दुर्घटना की जांच करने पहुंची टीम

सफाई को लेकर पहले दिन से एक्शन मोड में आए चाय वाला महापौर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बारिश से जलभराव को लेकर निगम में बैठक
Next Article जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?