NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रायगढ़

जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ में रविवार सुबह सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। एयरस्ट्रिप लॉन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
सुबह 6:30 बजे प्रारंभ हुए एक घंटे के योग सत्र का संचालन योग गुरु ओमप्रकाश सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के उपरांत जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक श्री देबोज्योति रॉय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग को प्राचीन काल से ही स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार माना गया है। वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक है, बल्कि आत्मबल, अनुशासन, संयम और समर्पण जैसे जीवन मूल्यों को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि समूह के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल स्वस्थ जीवनशैली के प्रबल समर्थक हैं तथा सभी को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि योग दिवस केवल एक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

You Might Also Like

रामभांठा पीडीएस दुकान में कलेक्टर की दबिश

होटल अंश में लॉयंस क्लब मिड टाउन व रायगढ़ प्राइड का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

कार की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत

प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्म

मोहे कहा विश्राम… जन सेवा के लिए तन भी अर्पित… मन भी अर्पित…

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article योग दिवस पर एनटीपीसी लारा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन
Next Article फुफकार से नहीं डरती, बेजुबानों की धडक़न बन गई निधि: 19 साल की बेटी बचा रही सैकड़ों जिंदगियां

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?