NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
रायगढ़

2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक

पुलिस ने शातिर बदमाश को जशपुर से किया गिरफ्तर, डिक्की तोडऩे वाले नट गिरोह का पर्दाफाश

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 12:44 am
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। तमनार पुलिस को उठाईगिरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इसी माह 8 जून को तमनार स्थित अपेक्स बैंक के बाहर ग्रामीण की मोटरसाइकिल की डिक्की तोडक़र 2 लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई नई बाइक तथा डिक्की तोडऩे में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।
मामले में ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल (60 वर्ष) ने 8 जून को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपेक्स बैंक तमनार से 2 लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। इसके बाद तहसील कार्यालय में काम से जाने के दौरान मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर डिक्की टूटी मिली और उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। रिपोर्ट पर थाना तमनार में धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने अपेक्स बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह ग्राम गाला निवासी विशाल उर्फ हरि नट पर गया। पुलिस टीम ने ग्राम गाला पहुंचकर सरपंच एवं स्थानीय गवाहों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिन्होंने संदेही की पहचान विशाल उर्फ हरि नट के रूप में की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि विशाल उर्फ हरि नट एक आदतन अपराधी है और चोरी के अन्य मामले में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध है। साथ ही उसके साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के सक्रिय होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद एसएसपी के निर्देशन पर पुलिस टीम ने जशपुर जिले में लगातार सात दिनों तक कैंप कर आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ग्राम झक्कड़पुर पहुंची, जहां पहचानकर्ताओं को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। फुटेज में धर्मेन्द्र नट की पहचान होने के बाद उसकी तलाश तेज की गई। अंतत: सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांव के समीप खेत क्षेत्र में घेराबंदी कर धर्मेन्द्र नट को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
आरोपी धर्मेन्द्र मीणा उर्फ धर्मेन्द्र नट से पूछताछ में उसने अपने साथी विशाल उर्फ हरि नट के साथ मिलकर तमनार अपेक्स बैंक से निकले लोगों की रेकी करने और मौका पाकर डिक्की तोडक़र रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि 8 जून को प्रार्थी लोकेश्वर पटेल की मोटरसाइकिल की डिक्की तोडक़र 2 लाख रुपये चोरी किए गए थे। चोरी की रकम का बंटवारा कर उसके हिस्से में आए एक लाख रुपये से उसने नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी थी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई दूसरी नई अपाचे मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोडऩे में उपयोग किए जाने वाले लोहे के औजार बरामद किए हैं। जप्त संपत्ति को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत

भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में लगा हेल्थ कैंप

घर घुसकर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

सशक्त समाज के लिए अदाणी फाउंडेशन ने किया स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन

अधिक मास के पावन अवसर पर परशुराम मंदिर में मालपुआ-शरबत वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासन सतर्क
Next Article जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन

खबरें और भी है....

जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासन सतर्क
उत्कल 14 घंटा तो शालीमार-इतवारी 7 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
लिनेस क्लब प्रगति के सदस्य पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?