NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
रायगढ़

निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

अंडरपास व पाइपलाइन निर्माण कार्य का लिया जायजा

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 12:34 am
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज प्रगति नगर मरीन ड्राइव क्षेत्र में निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता के मानकों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज के कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में गति लाने तथा शीघ्रातिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर सडक़ मार्ग को आम जनता के लिए बहाल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक चरण में गुणवत्ता नियंत्रण का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके साथ ही आयुक्त ने क्षेत्र में संचालित पाइपलाइन विस्तार एवं निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। ब्रिज के ऊपर से क्षेत्र में पानी सप्लाई संबंधित पाइपलाइन का विस्तार एवं व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में पाइप लाइन लीकेज या अन्य तकनीकी कारणों से पानी सुलाई संबंधित कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पाइपलाइन विस्तार कार्यों को योजनाबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आम नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखने और आवश्यक सुरक्षा एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात कही।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि नगर विकास से जुड़े सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण होने चाहिए, ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, तकनीकी अमला एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जिंदल के गारे पेलमा खदान में लगी आग

साइबर क्राइम जागरुकता कार्यक्रम में लॉयंस क्लब प्राइड के योगदान की हुई सराहना

पुसौर में जल्द खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय, वित्त मंत्री ओपी का प्रयास रंग लाया

छात्र-छात्राओं व पालकों से बदसलूकी करने वाले प्राचार्य की कलेक्टर से शिकायत

किसानों व हितग्राहियों को ऋण के लिए भटकना नहीं पड़े-कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next Article उत्साह और उल्लास के बीच मनाया गया सामारूमा में शाला प्रवेश उत्सव

खबरें और भी है....

जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासन सतर्क
उत्कल 14 घंटा तो शालीमार-इतवारी 7 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
लिनेस क्लब प्रगति के सदस्य पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?