NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम आयुक्त के खिलाफ शहर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निगम आयुक्त के खिलाफ शहर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
रायगढ़

निगम आयुक्त के खिलाफ शहर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

कहा शहर सरकार के कार्यों पर भाजपा का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2024 1:18 am
By lochan Gupta August 18, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने निगम महापौर ,निगम सभापति व समस्त चुने हुए कांग्रेस के पार्षदगणों के साथ निगम आयुक्त की मनमानी निर्णय और अधोसंरचना मद के मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला व वरिष्ठ निगम सदस्यों ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी।
मीडिया को संबोधित कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के द्वारा नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के साथ दोहरा चरित्र और विकास कार्यों में कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में भेद भाव किए जाने के दवाव के चलते निगम आयुक्त द्वारा सिर्फ और सिर्फ भाजपा वार्डों के विकास कार्य कराए जाने के निर्णय लिए जाने से बीजेपी शासन का दबाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। रायगढ़ निगम के 48 वार्डों में से 43 वार्ड रायगढ़ विधान सभा क्षेत्र के हैं जिसमें 23 वार्ड में काँग्रेस के पार्षद हैं पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग 32000 मतदाताओं ने ठश्रच् को वोट किया था रायगढ़ नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद के 26 वार्डों में प्रशासन के द्वारा अधोसंरचना मद से विकास कार्यों के लिए कोई राशि प्रदान नहीं कि गई।
अधोसंरचना मद से केवल भाजपा पार्षदों के वार्डों में लगभग 20 लाख रुपये प्रति वार्ड के हिसाब से लगभग 438.81 लाख के कार्य स्वीकृत किये गए है जबकि पूर्व में काँग्रेस शासन के समय राज्य शासन द्वारा विकास के लिए पहले 8 लाख रूपए सभी वार्डों में दिए गए एवं समय समय पर आवश्यकता अनुसार शासन के सब की सभी योजनाओं के लिए राजनिति से ऊपर उठकर शहर विकास हेतु सभी वार्डों में समान राशि दी गई काँग्रेस कार्यकाल में शहर विकास हेतु पार्षद निधि 4 लाख से बड़ाकर 6 लाख कर दी गई थी जो कि सभी दलों के लिए थी किंतु उक्त राशि को भी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा षड्यंत्र कर उक्त पार्षद निधी एवं बढी हुई राशि को आज पर्यन्त तक आवंटित नहीं किया गया। अनिल शुक्ला ने आगे कहा कि बीजेपी की विकास कार्यों में दखल देने वाली नीतियों के कारण ही वे जनता से भरोसा खोते जा रहे हैं। यह एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों को शहर सरकार के कार्यों में पक्षपात पूर्ण दखल नहीं देना चाहिए और सबके साथ समभाव रखकर कार्य करना चाहिए। इससे उनका ही भरोसा बढ़ेगा और वे जनता के बीच अपनी नियत और नीतियों को स्थापित कर पाएंगे।अनिल शुक्ला ने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब भी दिया उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि आयुक्त महोदय दबाव में कार्य न करें क्योंकि उनका ओहदा पक्षपात और भेदभाव वाला होगा तो उन्हें जनता के सवालों से हमेशा घिरना पड़ेगा हम कदापि नहीं चाहते कि उन्हें चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अलावा जनता की अदालत का सामना करना पड़े।
प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक ,महापौर जानकी अमृत काटजू ,जयंत ठेठवार सभापति,लक्ष्मी साहू, प्रभात साहू, रत्थू जायसवाल, संजय चौहान, रंजना पटेल ,प्रभाती महापात्रे सहित अन्य कांगे्रसी उपस्थित थे।

You Might Also Like

शराबी बाप को मौत के घाट उतारने वाला बेटा गिरफ्तार

कार की ठोकर से बाइक चालक की मौत

पुल की रेलिंग तोडक़र नदी में गिरी ट्रेलर

रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम

समर केम्प में बच्चे बने शिक्षक, पढ़ाया नैतिकता का पाठ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पौने तीन करोड़ से बनेगा कोयलंगा नाला पर पुलिया
Next Article जहरीले जन्तु के काटने से हुई युवक की मौत

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?