सारंगढ। रायगढ़ पूर्व विधायक जन नेता रोशन लाल अग्रवाल के जन्म जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का 6 वां वर्ष जिसमें अनेकों रक्तवीरों ने रक्तदान देकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। रायगढ़ कमलम परिवार द्वारा अपने जन नेता के जन्म जयंती पर हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है यह 6 वां आयोजन था जिसमें सारंगढ़ से भी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, महामंत्री द्वय राजा गुप्ता,रमेश तिवारी, सूरज गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष गज राज यादव भी अपने जननेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे एवं सारंगढ़ से सूरज गुप्ता द्वारा भी उक्त शिविर में रक्तदान करके अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।



