NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 20 साल पुरानी रंजिश का हुआ अंत, पुलिस और ग्रामीणों की पहल से गले मिले दोनों परिवार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > 20 साल पुरानी रंजिश का हुआ अंत, पुलिस और ग्रामीणों की पहल से गले मिले दोनों परिवार
छत्तीसगढ़

20 साल पुरानी रंजिश का हुआ अंत, पुलिस और ग्रामीणों की पहल से गले मिले दोनों परिवार

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
2 Min Read

पखांजुर। ग्राम पंचायत जनकपुर के शांतिपुर में पिछले दो दशकों से मात्र दो फीट जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। पड़ोसी परिवार आशुतोष दत्ता और जयदेव मंडल के बीच जमीन के छोटे से हिस्से को लेकर लगातार तनाव, विवाद, मारपीट और पुलिस शिकायतों का दौर चलता रहा, जिससे गांव का माहौल भी प्रभावित होता था। ग्रामीणों और समाज के प्रमुख लोगों ने कई बार बैठकों के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। विवाद इतना गहरा हो गया था कि आशुतोष दत्ता लंबे समय से गांव और सामाजिक गतिविधियों से भी अलग-थलग पड़ गए थे। दोनों परिवारों के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों से गांव में तनाव की स्थिति बनी रहती थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे, थाना प्रभारी, समाज के वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधियों ने शांतिपुर में विशेष बैठक आयोजित कर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। लंबी चर्चा और समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने पुराने विवाद को भुलाकर आपसी सहमति से मामला समाप्त करने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और सौहार्द के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। पुलिस, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त पहल से 20 वर्षों से चला आ रहा यह विवाद समाप्त हो गया, जिससे गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली। यह पहल न केवल दो परिवारों के बीच सुलह का उदाहरण बनी, बल्कि पूरे गांव में शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दे गई।

You Might Also Like

शिक्षा के मंदिर में खूनी खेल, छात्र ने शिक्षकों पर किया चाकू से हमला

सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा संपत्ति अटैच

मुठभेड़ में फिर 7 नक्सली मारे गए

मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़ से महिला की मौत

खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल योग महोत्सव : महिलाओं हेतु विशेष योग सत्र का आयोजन
Next Article आरटीओ ई-चालान में ए.पी.के. फाइल भेजकर ठगे 2.63 लाख

खबरें और भी है....

जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासन सतर्क
उत्कल 14 घंटा तो शालीमार-इतवारी 7 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
लिनेस क्लब प्रगति के सदस्य पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?