NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सारंगढ़ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ नेतृत्व निमिषा पांडे ने की
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सारंगढ़ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ नेतृत्व निमिषा पांडे ने की
सारंगढ़

सारंगढ़ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ नेतृत्व निमिषा पांडे ने की

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 12:48 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिला बनने के बाद से ही सारंगढ़ शहर में बाहरी प्रांतों, अन्य जिलों से आकर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे लोगों व अवैध प्रवासियों की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आज जिला पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे के कुशल नेतृत्व में अलसुबह पूरा पुलिस महकमा अचानक मैदान में उतर आया, जिससे शहर के कई इलाकों में हड़कंप मच गया। इस विशेष जांच अभियान में एसडीओपी स्नेहिल साहू, कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पूरे जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी,कर्मचारी और भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस टीमों ने सुबह-सुबह जिला मुख्यालय के संवेदनशील और घने रिहाइशी इलाकों को घेरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत मुख्यतह ?कमला नगर, चौहान पारा, पठार क्षेत्र जिला अस्पताल के पास स्थित मुस्लिम मोहल्ला, इन क्षेत्रों में दिगर प्रांतों से आकर रहने वाले लोगों, मुसाफिरों, फेरीवालों और बतौर किरायेदार रह रहे प्रवासियों की गहनता से पड़ताल की गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद मौके पर खड़े रहकर संदिग्धों के आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य पहचान पत्रों की जांच की। मकान मालिकों को सख्त हिदायत बिना वेरिफिकेशन कमरा दिया, तो होगी कार्रवाई जांच के दौरान पुलिस ने न केवल प्रवासियों से पूछताछ की बल्कि उन्हें पनाह देने वाले मकान मालिकों को भी कड़ी चेतावनी दी। शहर में गाहे-बगाहे यह शिकायत उठती रही है कि – कई लोग चंद रुपयों के लालच में बिना किसी पहचान व सत्यापन के बाहरी लोगों को अपने मकान किराये पर दे देते हैं, जिससे शहर की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया बाहर से आकर रहने वाले लोगों की निगरानी के लिए थाना क्षेत्र में एक विशेष प्रोफार्मा (सत्यापन फॉर्म) तैयार किया गया है। सभी मकान मालिकों को हिदायत दी गई है कि वे अपने किरायेदारों से यह फॉर्म भरवाकर अनिवार्य रूप से थाने में जमा करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे ऑपरेशन का खुद नेतृत्व कर रहीं प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि यह पुलिस विभाग की एक रूटीन और सुरक्षात्मक प्रक्रिया है। समय-समय पर जिला पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों और प्रवासियों की जांच की जाती है, ताकि संबंधित थाना स्तर पर सभी का रिकॉर्ड दुरुस्त रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की शांति व्यवस्था को बनाए रखना और भविष्य में होने वाली किसी भी संभावित आपराधिक या अप्रिय घटना को रोकना है। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा शहर में बढ़ रही बाहरी लोगों की संख्या और उनके संदिग्ध गति विधियों पें नियंत्रण लगाने की मांग की जा रही थी। आज पुलिस द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन क्लीन को जनता द्वारा बेहद सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह पुलिस कप्तान प्रशासनिक अधिकारियों को इस तरह मुस्तैद देखकर आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा हुआ है। आज के इस बड़े अभियान में जिले के विभिन्न थानों से आए अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और भारी संख्या में बल तैनात रहा, जिसने पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

गणगौर का विसर्जन बाजे-गाजे के साथ संपन्न

कटंगपाली क्रेशरों में अवैध डोलोमाइट लेकर खनन का खेल शुरू

पीडीएस राशि की गबन मामले के एक केस में हुई नीलामी प्रक्रिया

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी में ग्रामीणों की समस्याएं

कलेक्टर ने विभन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश
Next Article डिप्टी सीएम साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?