NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading:  विकसित भारत संकल्प अभियान प्रबुद्ध व वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष स्वाभिमान, स्वावलंबी और शक्तिशाली का रहा – शिवरतन शर्मा नवीन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ >  विकसित भारत संकल्प अभियान प्रबुद्ध व वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष स्वाभिमान, स्वावलंबी और शक्तिशाली का रहा – शिवरतन शर्मा नवीन
सारंगढ़

 विकसित भारत संकल्प अभियान प्रबुद्ध व वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष स्वाभिमान, स्वावलंबी और शक्तिशाली का रहा – शिवरतन शर्मा नवीन

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 12:43 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
6 Min Read

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध जन एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। इस दौरान मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीईओ आरएस प्रधान, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक, खनिज विभाग के पूर्व अध्यक्ष शिवरतन शर्मा मुख्य अतिथि के आसंदी पर विराजित थे। कार्य क्रम संयोजक के रूप में जिपं अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक डॉ जवाहर नायक, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरे, भुवन मिश्रा, कैलाश नायक, वेदराम जांगडे, दुर्गा ठाकुर, हरि नाथ खुटें, भरत जाटवर, श्रीमती विलास सारथी, डॉ जांगड़े मनोज जायसवाल, दीना नाथ खुंटे, नंद किशोर अग्रवाल, नत्थूलाल केडिया, पदम अग्रवाल, द्वारका साहू, परमा अग्रवाल, अजय नायक, जयप्रकाश बानी, प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र रात्रे, शिवकुमारी सारधन चौहान, स्वप्निल स्वर्णकार कार्यक्रम में मंच संचालन अजय जवाहर नायक कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पूजन और पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर एस प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि – 26 का अंक बेहद महत्व पूर्ण है 1026 में मोह. गजनवी ने सोमनाथ पर आक्रमण किया और बर्बाद किया था, 1526 में पानीपत का युद्ध जिसमें बाबर ने विजय हासिल कर अयोध्या राम मंदिर को तोड़ मस्जिद बनवाया था, 2026 देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ कॉरिडोर बनाकर इन 1000 वर्षों के भारतीय सपनों को साकार किया, वही बाबर द्वारा बनाए गए बाबरी मस्जिद को न्यायालय से डिग्री प्राप्त कर अयोध्या में रामलला की मंदिर बनवाने में सफल रहे। पूर्व विधायक डॉक्टर जवाहर नायक ने मोदी के 12 वर्ष को अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि – देश की तस्वीर और तकदीर दोनों मोदी ने बदली अब यह देश वह गरीब भारत नहीं रहा जो हर किसी के पास हाथ फैलाए आज मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल में 99 देश को फ्री वैक्सीन मोदी ने दिया। मोदी जी के कार्यकाल की जितनी तारीफ की जाए वह उतनी ही कम है अर्थात सूर्य के सामने दीपक दिखाना कहा जा सकता है। मुख्य अतिथि के आसंदी से शिव रतन शर्मा ने मोदी सरकार कि – उपलब्धियां गिनाते हुए कहें कि – मोदी जी ने इन 12 वर्षों में देश को स्वाभिमान, स्वालम्बी और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व के सामने खडा करके दिखाया। अभी तक सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधान मंत्री बनने वाले के रुप में लोग नेहरू का नाम लेते थे जब कि – 1952 तक जवाहरलाल नेहरू सलेक्टेड प्रधानमंत्री के रूप में काम किये, 1952 के पश्चात निर्वाचित प्रधान मंत्री का शपथ लिए इनका कार्यकाल 4397 दिनों का रहा मोदी जी का कार्यकाल 4400 दिन से ऊपर हो चुका है और मोदी जी सत्ता में तीन कार्य काल तक गुजरात के मुख्य मंत्री बन कर और तीन कार्यकाल प्रधानमंत्री के रूप में पूरे करने जा रहे हैं, प्रशासनिक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी ने 25 वर्ष पूरे कर लिए जबकि इतने दिनों की कार्यकाल किसी प्रधानमंत्री का नहीं रहा तथा इस दौरान उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं लिया चाहे होली हो या दिवाली जैसे त्योहार बिना छुट्टी के गुजर गयें, वैसे ही माँ के निधन पर मोदी जी अग्नि संस्कार पूरे कर फिर देश के कार्य में लग गए। जनसंघ के द्वारा 1952 में पास किये नागरिकता बिल अगर पाकिस्तान से कोई भी आता है तो उसे शरणार्थी के रूप में नागरिकता प्रदान की जाए जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने 75 वर्ष में लागू कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपना साकार किये 1989 में हुई बैठक में 370 का प्रस्ताव पारित हुआ था जिसे मोदी ने संविधान में संशोधन कर कश्मीर को भारत का अंग बनाने में सफल रहे। शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि- इस मंच पर आज यहां ऐसा कोई भी नहीं जो मोदी के द्वारा संचालित किसी योजना का हित ग्राही ना हो, प्रधान मंत्री आवास, खाद्य सुरक्षा योजना, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो कार्य मोदी करवा रहे हैं वह देश का स्वर्णिम इतिहास है। आज बस्तर की बालिकाएं अंतरिक्ष की यात्रा कर रही है प्लेन, ट्रेन विविध वाहनों को महिला चालक बनकर चला रही हैं। आईएस, आईपीएस, आईएफएस जैसे बड़े पदों पर महिलाएं एक नई इतिहास रच रही है। कई ऐसी उपलब्धियां शिव रतन शर्मा ने मोदी सरकार के गिनाएं।यें सब मोदी जी के सकारात्मक सोच का ही परिणाम है। लोग कहते यह देश का अंतिम गांव है, मोदीजी ने उस गांव को देश का पहला गांव कहा, उस गिलास में पानी आधा भरा है लेकिन नकारात्मक सोच वाले यह बात कहते हैं कि आधा गिलास पानी है। शिव रतन शर्मा ने कोरोना जैसे महामारी में भी मोदी ने वैक्सीन 99 देश को निशुल्क वितरित किया।मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिसे विदेश में सबसे अधिक सम्मान प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग उपस्थित रहें। जिस में प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों थे जिनका सम्मान भाजपा पदाधिकारीयों के द्वारा किया गया।

You Might Also Like

नोडल की शिकायत पर तीन किसानों का 95 क्विंटल धान जप्त

भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और राष्ट्रहित का दिया संदेश

समर कैंप में बैडमिंटन खिलाडी ले रहे ट्रेनिंग

भारत जोड़ो यात्रा के तहत हुआ पद यात्रा

पत्थर खदान नीलामी के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास बंद करे सरकार : ताराचंद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
Next Article जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया फिंगर प्रिंट का प्रशिक्षण विवेचना में वैज्ञानिक विधियों के उपयोग की दी गई जानकारी

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?