NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
जशपुरनगर

रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2026 12:07 am
By lochan Gupta June 19, 2026
Share
4 Min Read

जशपुर। जशपुर में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते एसडीओ को रंगे हाथों पकड़ा। ग्राम पंचायत कपरोल में स्ष्ठह्र संजय दिवाकर ने मनरेगा का काम पूरा होने के बाद 6 महीने तक पेमेंट रोका और फिर उस प्रोसेस को आगे बढ़ाने के एवज में पूर्व उपसरपंच से 70 हजार मांगे थे।
उपसरपंच ने पहले ही इसकी शिकायत एसीबी से कर दी थी। एसडीओ ग्राम मधुबन टोली का रहने वाला है। बुधवार (17 जून) को पूर्व उपसरपंच 50 हजार देने घर पहुंचा था, तभी घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, यह मामला मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कपरोल का है। जहां संजय दिवाकर आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) विभाग का प्रभारी सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) है। पूर्व उपसरपंच रीतूराम यादव ने एसीबी से शिकायत की थी। उनका कहना था कि उनके कार्यकाल में साल 2022-23 के दौरान मनरेगा के तहत पत्थरों से भरी लोहे की जाली वाली दीवार (गेबियन संरचना) का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी उसका पेमेंट लंबे समय से रुका हुआ था, क्योंकि संबंधित काम की जांच और प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही थी।
शिकायत के अनुसार निर्माण कार्य की जांच और पेमेंट प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए एसडीओ संजय दिवाकर ने शुरुआत में 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने करीब 6 महीने तक फाइल को जानबूझकर रोके रखा। बाद में जब शिकायतकर्ता ने फिर संपर्क किया, तो कथित तौर पर रिश्वत की मांग घटाकर 50 हजार रुपए कर दी गई।

50 हजार देने के बाद भी नहीं हुआ काम

पूर्व उपसरपंच का आरोप है कि काम की जांच पूरी कराने के लिए उन्हें 50 हजार रुपए देने पड़े। इसके बाद जांच की प्रक्रिया तो पूरी हो गई, लेकिन भुगतान से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं फिर अटक गईं। भुगतान जारी कराने के नाम पर प्रभारी एसडीओ ने दोबारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर पूर्व उपसरपंच ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से शिकायत की। शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद एसीबी ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पास से बरामद हुई रिश्वत की रकम

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली। एसीबी ने संजय दिवाकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुरूम डालने एसडीओ ने मांगी थी 1 लाख रिश्वत

4 महीने पहले बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद पंचायत का एसडीओ रिश्वत लेते पकड़ाया था। ग्राम पंचायत भवानीपुर के स्कूल के खेल मैदान में मुरूम बिछाया जाना था। इस काम में 10 लाख का खर्च था। एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने जल्दी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सरपंच से 1 लाख की डिमांड की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसीबी में शिकायत कर दी। गांव के सरपंच ने काम करवाने के लिए पहली किस्त का पैसा दे दिया था। दूसरी किस्त 25 हजार देने पहुंचे तो एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि गोपाल कृष्ण शर्मा पलारी जनपद पंचायत में पहले सब इंजीनीयर था। हाल ही में वह प्रमोट होकर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में एसडीओ अधिकारी बना था।

You Might Also Like

पशु क्रुरता का आरोपी दिनेश यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की महत्वपूर्ण पहल

गरीयादोहर में रामनवमी महोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा

जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च

किसान भाईयों की खेती ने पकड़ी रफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
Next Article सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?