NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथियों पर पत्थर बरसाते युवकों का वीडियो आया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथियों पर पत्थर बरसाते युवकों का वीडियो आया
रायगढ़

हाथियों पर पत्थर बरसाते युवकों का वीडियो आया

वन विभाग ने कहा- पहचान कर की जाएगी कार्रवाई, इधर हाथी के हमले से ग्रामीण घायल

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2026 12:03 am
By lochan Gupta June 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में हाथियों के झुंड पर पत्थर फेंकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक हाथियों को भगाने के लिए उनका पीछा करते और उन पर पत्थर मारते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार जंगल का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घरघोड़ा रेंज के चारमार जंगल में इन दिनों 9 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। दल में 2 नर, 6 मादा और 1 शावक शामिल हैं। वन विभाग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। बुधवार को वायरल हुए वीडियो में 2-3 युवक हाथियों के काफी करीब जाकर मोबाइल से वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वे हाथियों पर पत्थर भी फेंकते हैं। पत्थर लगने और लगातार पीछा किए जाने से एक हाथी उग्र होकर युवकों की ओर दौड़ता भी है, लेकिन कुछ दूरी तक आने के बाद वापस जंगल की ओर लौट जाता है। वीडियो में युवकों द्वारा हाथियों को परेशान करने और उन पर पत्थर मारने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। वन विभाग वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि कर रहा है।
वन विभाग ने शुरू की जांच
घरघोड़ा के एसडीओ आशुतोष मंडावा ने बताया कि, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाथियों या अन्य वन्य प्राणियों के साथ छेड़छाड़, पत्थरबाजी या उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

You Might Also Like

शहर में बाइक चोर गिरोह फिर हुए सक्रिय

रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान को 540 पौधे नि:शुल्क किए प्रदान

एमएमयू में इलाज और सुविधाओं में खामियां

ऑनलाइन टोकन से किसानों को धान बेचना हुआ आसान

बुचडखाना ले जाते आधे दर्जन गौ वंश को कराया गया मुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन आज
Next Article सडक़ में भवन सामग्री फैलाने वालों पर गिरी निगम की गाज

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?