NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ में भवन सामग्री फैलाने वालों पर गिरी निगम की गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ में भवन सामग्री फैलाने वालों पर गिरी निगम की गाज
रायगढ़

सडक़ में भवन सामग्री फैलाने वालों पर गिरी निगम की गाज

11 हजार रूपए पेनाल्टी, 10 से अधिक लोगों को दी गई समझाइश

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2026 12:03 am
By lochan Gupta June 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर नगर निगम की सफाई टीम द्वारा शहर में सडक़ों पर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सी एंड डी वेस्ट), रेत, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री फैलाकर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सडक़ बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के विरुद्ध 11 हजार रूपए जुर्माना लगाते हुए 5 ट्रैक्टर ट्राली निर्माण सामग्री जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान जूटमिल, कबीर चौक और छातामुड़ा क्षेत्र में गुरुजी आटा चक्की द्वारा सडक़ पर सी एंड डी वेस्ट फैलाए जाने पर 1,000 रुपए, सुदर्शन देवांगन के द्वारा सडक़ पर निर्माण सामग्री फैलाने पर 3,000 रुपए तथा डी एम साव द्वारा सडक़ पर सी एंड डी वेस्ट पाए जाने पर 5,000 रुपए पेनाल्टी वसूला गया। इसी तरह विजयपुर चौक पर रवि सोनी द्वारा सडक़ पर निर्माण मटेरियल रखने और सडक़ बाधा करने पर 2 हजार रुपए जुर्माना वसूलते हुए सभी जगहों से 5 ट्रैक्टर ट्राली मटेरियल जब्त किया गया। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों को तत्काल सडक़ एवं सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाने के निर्देश भी दिए गए।
नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर 10 से अधिक लोगों को समझाइश दी। उन्हें बताया गया कि सडक़, नाली एवं सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण मलबा अथवा अन्य सामग्री डालने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। निगम द्वारा भविष्य में ऐसे मामलों में और अधिक सख्ती बरतने की चेतावनी भी दी गई।
नगर निगम द्वारा चलाए गए अभियान में सडक़ बाधा एवं सी एंड डी वेस्ट फैलाने के चार प्रमुख मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11000 रुपए पेनाल्टी वसूला गया। इसके अलावा 10 से अधिक लोगों को मौके पर समझाइश देकर सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण मलबा नहीं डालने की हिदायत दी गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सडक़ बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों के विपरीत सडक़ बाधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

पेंशन राशि नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी

सेवा निवृत्त न्यायालयीन कर्मी आनंद बेहरा का निधन

पूरे किए वादों से ही जीता भूपेश सरकार ने जनता का भरोसा-अनिल शुक्ला

होटल, रेस्टोरेंट व डेयरी में फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की दबिश

महाराजा अग्रसेन के दान धर्म के मार्ग का अनुशरण कर रहा अग्र समाज : जीवर्धन चौहान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाथियों पर पत्थर बरसाते युवकों का वीडियो आया
Next Article रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूंगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?