NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन आज
रायगढ़

विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन आज

उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य वक्ता

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 जून 2026 (शुक्रवार) को सायं 4.00 बजे प्रियदर्शी अवधूत भगवान राम ऑडिटोरियम पंजरीप्लांट, रायगढ़ में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे एवं रायगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सम्मानित सुश्री मोनिका इजारदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, जिला भाजपा संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान का गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की सफलता एवं अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजन समिति के प्रभारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रायगढ़ शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, सेवानिवृत्त अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में सहभागी बनने हेतु आमंत्रण पत्र प्रदान किए गए तथा सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग के समक्ष प्रस्तुत करने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत के संकल्प तथा सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ ने जिले के सभी प्रबुद्धजन, बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

You Might Also Like

गांजा कारोबार में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

8.63 लाख से होंगा वार्ड 9 में शिव मंदिर उन्नयन कार्य

निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

यलो अलर्ट जारी, जिले में घने कोहरे के साथ ठंड

खरसिया पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला गार्ड से छेड़छाड़, सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार
Next Article हाथियों पर पत्थर बरसाते युवकों का वीडियो आया

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?