NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक
रायगढ़

जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 12:03 am
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आगामी श्री जगन्नाथ रथोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा रविवार, 14 जून को संध्या समय श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के ट्रस्टीगण, कार्यकर्तागण, उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति, उत्कलिका, स्पोर्ट्स समिति तथा पं. भवानी शंकर षड़ंगी विद्यालय के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में 29 जून को आयोजित होने वाली देवस्नान पूर्णिमा से लेकर 25 जुलाई की हरिशयन एकादशी तक होने वाले समस्त धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
बैठक की जानकारी देते हुए दिनेश कुमार षड़ंगी प्रबंधन ट्रस्टी श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि 29 जून को देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य स्नान के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से पुरी से आमंत्रित कारीगरों द्वारा श्रीमंदिर पुरी की परंपरा के अनुरूप महाप्रसाद तैयार किया जाएगा। संध्या समय ओडिसी नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात महाप्रभु 15 दिनों के लिए अनसर गृह में विराजमान रहेंगे, जहां उनकी विभिन्न गुप्त सेवाएं एवं स्वास्थ्य लाभ संबंधी परंपरागत अनुष्ठान संपन्न होंगे।
14 जुलाई को नेत्रोत्सव एवं नवयौवन दर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दिन महाप्रभु अनसर गृह से बाहर पधारेंगे तथा पुष्प श्रृंगार के साथ श्रद्धालुओं को नवयौवन दर्शन प्रदान करेंगे। भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
16 जुलाई को रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक पहंडी विधि से होगा। रायगढ़ राजपरिवार द्वारा छेरा पहरा की परंपरा का निर्वहन करते हुए महाप्रभु को रथ पर विराजमान कराया जाएगा। 17 जुलाई को गुंडिचा यात्रा एवं नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जो मोतीमहल से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, सोनारपारा होते हुए गांजा चौक स्थित मौसी घर तक पहुंचेगा।
24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा (वापसी रथयात्रा) गांजा चौक से प्रारंभ होकर हटरी चौक, गद्दी चौक, पैलेस रोड तथा चांदनी चौक मार्ग से पुन: श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी।
25 जुलाई को सोनाभेष एवं हरिशयन एकादशी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ का स्वर्णाभूषणों, पाट वस्त्रों एवं दिव्य आयुधों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। विशेष परंपरा के अनुसार केवल रसगुल्ले का भोग अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात महाप्रभु चार माह के शयन काल में प्रवेश करेंगे। सनातन परंपरा के अनुसार इस अवधि में विवाह सहित अन्य शुभ कार्य स्थगित रहते हैं।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक शुभ कार्य का प्रारंभ भगवान विष्णु के आवाहन से होता है। इसलिए हरिशयन एकादशी से देवउठनी एकादशी तक का काल धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर भगवान के जागरण के साथ ही पुन: सभी मांगलिक एवं शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं।

You Might Also Like

सुदूर अंचल के विकास के लिए संकल्पित होकर कर रहे काम- वित्तमंत्री

विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जिला जेल में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

बावलीकुंआ जुआ अडडे पर पुलिस की रेड

डॉ. आर.एल. हास्पीटल में 6 माह की अवस्था में जन्मी बच्ची ने जिंदगी और मौत के बीच जंग जीती

कोई भी विद्यार्थी स्कूल प्रवेश से न रहे वंचित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उर्दना तिराहा लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार, युवक से लूटे थे 7 हजार नगद व मोबाइल
Next Article नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?