NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उर्दना तिराहा लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार, युवक से लूटे थे 7 हजार नगद व मोबाइल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उर्दना तिराहा लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार, युवक से लूटे थे 7 हजार नगद व मोबाइल
रायगढ़

उर्दना तिराहा लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार, युवक से लूटे थे 7 हजार नगद व मोबाइल

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक से नगद रकम और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों सहित लूटा गया मोबाइल कम कीमत में खरीदकर उपयोग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
लूट के प्रार्थी सुमित सिकदार पिता नरेन्द्र सिकदार उम्र 35 वर्ष निवासी सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी बोईरदादर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ द्वारा 17 मार्च को थाना कोतवाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कल वह अपनी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से मुर्गा लेकर तुमीडीह बाजार गया था। बाजार से वापस लौटते समय रात्रि लगभग 11:30 बजे उर्दना तिराहा के पास काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जेब में रखे 7,000 नगद और पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में धारा 309, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच लूटे गए मोबाइल के उपयोग में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल धारक आदित्य चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी धांगरडीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने उक्त मोबाइल आशु बरेठ से मात्र 800 में खरीदना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर गवाहों के समक्ष लूटा गया पोको मोबाइल जब्त किया गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने धांगरडीपा में दबिश देकर आशु बरेठ पिता गगन बरेठ उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ मंन उसने अपने साथियों आशीष महंत एवं श्याम बरेठ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि तीनों ने उर्दना तिराहा-रामपुर मार्ग स्थित यादव होटल के पास सुनसान स्थान पर पीडि़त को रोककर पैसे की मांग की थी तथा विरोध करने पर मारपीट कर 7,000 नगद एवं पोको मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
आरोपी आशु बरेठ के मेमोरण्डम पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को धांगरडीपा से जब्त किया। वहीं सह आरोपी श्याम बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी धांगरडीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने भी अपराध करना स्वीकार किया। मामले का एक अन्य आरोपी आशीष महंत पूर्व में लूटपाट के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल में निरुद्ध है।
चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद अत्यंत कम कीमत पर मोबाइल खरीदकर उपयोग करने के कारण आरोपी आदित्य चौधरी के विरुद्ध धारा 317(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी आशु बरेठ, श्याम बरेठ एवं आदित्य चौधरी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

श्याम गुप्ता बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश सचिव

बकाया दुकान किराया जमा नहीं करने पर दो दुकान सील

फॉरेस्ट बैरियर पर पकड़ाया गांजा तस्कर

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

अवैध शराब पर तीन कार्रवाई, पांच तस्कर सपड़ाये

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुकडेगा एवं हाटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का होगा निर्माण एवं उन्नयन
Next Article जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?