सारंगढ़। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आर्थिक संसाधनों से जूझते परिवारों और स्वरोजगार से जुड़े छोटे छोटे व्यापारी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा देता है अपितु गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों केआर्थिक स्थिति को मजबूत करने का बेहतर व सशक्त माध्यम है।उक्त बातें जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने जिला मुख्यालय में मंडी परिसर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि – पीएम स्वनिधि योजना समाज के कमजोर, मध्यम वर्गीय परिवारों तथा छोटे छोटे व्यवसायियों के लिए वरदान है। इस योजना के अंतर्गत छोटे छोटे व्यवसायियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि – वे अपने व्यवसाय व्यापार का विस्तार कर आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बन सके। उन्होंने कहा कि- केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडऩा है। पीएम स्वनिधि योजना सरकार की इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है,जिससे हजारों लाभार्थी योजना का लाभ लेकर अपने अपने परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ और बेहतर बना रहे हैं। आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, प्रवक्ता भुवन लाल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एस डी एम वर्षा बंसल, अजा प्रदेश महा मंत्री हरिनाथ खूंटे, सतीश शर्मा, प्रकाश अग्रवाल और विभागीय अधिकारी,कर्मचारी एवं भारी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।



