NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़
रायगढ़

चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

7 लाख की संपत्ति जब्त, 6 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 1:21 am
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में सेवानिवृत्त शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने अंतरजिला झपटमार और पॉकेटमार गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, वार्ड क्रमांक-4 इमलीपारा निवासी 67 वर्षीय मरियम टोप्पो, जो सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, शनिवार को अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद उन्होंने पीछे मुडक़र देखा तो कुछ महिलाएं संदिग्ध हालत में नजर आईं।
झपटमारी की सूचना मिलते ही बाजार में ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध महिला मंगरीता गिरी (25) को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दीपक गिरी (21) को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से इको वाहन में सवार होकर लैलूंगा बाजार पहुंचे थे। गिरोह में एक पुरुष और पांच महिलाएं शामिल थीं, जो ग्रामीण बाजारों, मेलों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में झपटमारी-पॉकेटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।
मुख्य आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर जिले में अपने परिचितों के यहां छिप गए हैं। इसके बाद रायगढ़ पुलिस ने जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
लैलूंगा पुलिस ने देर रात जशपुर में दबिश देकर गिरोह की चार महिला सदस्यों रीला गिरी (28), राजमोहनी उर्फ ठोली (45), सोनम गिरी (20) और उर्मिला गिरी (27) निवासी बगाड़ी, राजपुर (बलरामपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 ग्राम वजनी सोने की चेन व लॉकेट, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है, बरामद किया। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त इको वाहन (कीमत लगभग 5 लाख रुपए) और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

आखिरी दिन भव्य रैली निकाल कर शालू ने वार्ड के प्रत्येक घर जा जाकर मांगा समर्थन

प्रज्ञोत्सव में रायगढ़ कथक की उत्कृष्ट प्रस्तुति

सडक़ दुर्घटना में किशोर की मौत

लैंगिक उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा एवं डिजिटल हिंसा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, अगले पांच दिनों तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीसी रोड निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच के निर्देश
Next Article किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?