NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीसी रोड निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीसी रोड निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच के निर्देश
रायगढ़

सीसी रोड निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच के निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं आमजनों की समस्याएं

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 1:19 am
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुआवजा, मजदूरी भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण और वन अधिकार पट्टा सहित जनहित से जुड़े अनेक प्रकरण सामने आए।
जनदर्शन के दौरान ग्राम बडग़ांव की लताबाई ने सडक़ दुर्घटना में पति की मृत्यु के छह माह बाद भी आर्थिक सहायता राशि नहीं मिलने की समस्या रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को शीघ्र कार्रवाई कर पात्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम कंवरिहा के हलधर पटेल ने नहर निर्माण के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक भूमि उपयोग किए जाने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर आवश्यक जांच के निर्देश दिए गए। ग्राम साल्हेओना के नंदलाल साव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।
जनदर्शन में ग्राम पंचायत रेगड़ा के वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद ने सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत राशि के कथित दुरुपयोग की शिकायत करते हुए सडक़ निर्माण कराने की मांग की। कलेक्टर ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम काशीचुवां की ताराबाई साहू ने ईंट-भ_े में कार्य करने के बावजूद मजदूरी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त, फसल मुआवजा, विद्युत लाइन विस्तार, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन तथा वन अधिकार पट्टा से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सभी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नागरिकों से अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का भी उपयोग करने की अपील की।

You Might Also Like

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

अडानी ने ली 45 डिसमिल जमीन, बदले में डेढ़ साल तक दी वर्कमैन की नौकरी

ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

तेंदूपत्ता संग्रहण काम होगा प्रभावित

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निर्माण कार्यों की जांच में पहुंचे संभागायुक्त श्री कावरे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिलासपुर में जिला स्तरीय टेस्टिंग कैंप 2026 का शुभारंभ
Next Article चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

खबरें और भी है....

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’
नही थम रहा अवैध कबाड का कारोबार
प्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली
किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा
चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?