NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
जांजगीर चांपा

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय

पोंड़ी-राछा में मुख्यमंत्री ने दी 295 करोड़ की विकास की सौगात, 341 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 15, 2026
Share
4 Min Read

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 295 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई दिशा देने का संदेश दिया।
इन कार्यों में 70.10 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 159 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 182 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विकास कार्यों का संबंध सडक़, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना और ग्रामीण विकास से है, जिनसे जिले के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन किया तथा बटन दबाकर पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास केवल भवन और सडक़ निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन स्तर में सुधार और नई संभावनाओं के सृजन का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कई परियोजनाएं शामिल

लोकार्पित 159 कार्यों में जल संसाधन, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजी एमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं भूमिपूजित 182 कार्यों में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, रोजगार और सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय की प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने रामसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही आजीविका संवर्धन एवं स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आजीविका भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साहू समाज भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा के साथ ही नवागढ़ में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन के निर्माण की भी घोषणा की। इसके अलावा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत पोड़ी में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, नारायण चंदेल, अम्बेश जांगड़े, कमला पाटले, गुहाराम अजगले, खिलावन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिपं सदस्य राजकुमार साहू, प्रदीप नामदेव, कांता कश्यप, अर्चना देवांगन, इंजी. रवि पांडेय, सरपंच सरोजनी आशिकर, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित अन्य थे।

You Might Also Like

शराब दुकान के कलेक्शन वैन से 60 लाख रूपए की लूट

अंतरक्षेत्रीय पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग में मड़वा संयंत्र की टीम ने जीते छह खिताब

स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

सौतेले पिता ने किया 2 साल की बच्ची से रेप

खरौद के गौठान में भूख-प्यास से तड़पकर 29 गौवंश की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?