NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध और सशक्त भारत का हो रहा है निर्माण : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध और सशक्त भारत का हो रहा है निर्माण : सीएम साय
जशपुरनगररायगढ़

पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध और सशक्त भारत का हो रहा है निर्माण : सीएम साय

पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध और सशक्त भारत का हो रहा है निर्माण : सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
7 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर प्रदेश की तीन करोड़ की जनता की ओर से आभार जताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ उनके नेतृत्व में समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है. एक ऐसा नया भारत, जो किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन छेडऩे वालों को छोड़ता भी नहीं हैं.
मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला. 2014 में देश के केवल 7 राज्यों में बीजेपी, एनडीए थी. अब देश के 22 राज्यों में बीजेपी और एनडीए की सरकार है. जो जनता के विश्वास का परिणाम है. पहले लोगों के पास बैंक के खाते नहीं थे. आज 58 करोड़ से ज्यादा खाते हैं. 32 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के नाम पर बैंक खाता है. कोरोना के समय से भारत सरकार मुफ़्त में अनाज देने का काम कर रही है. 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बना है. पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिल रहा है. पीएम आवास योजना के तहत कई लोगों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ. छत्तीसगढ़ के लोगों को भी 10 लाख 60 हजार पीएम आवास योजना का लाभ मिला. पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया गया. जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से पानी पहुंचा. मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 2014 से पीएम ने जब घोषणा की तो विरोधी लोग उपहास उड़ा रहे थे कि क्या पीएम जैसे लोग शौचालय बनवाते हैं. आज उनके मुंह बंद हो गए. 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय का निर्माण हुआ. पीएम स्वनिधि योजना के जरिए लोगों को लोन मिला है. 12 सालों में जनजातीय लोगों का सम्मान हुआ है. राष्ट्रपति के पद पर जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं.
उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को फायदा मिल रहा. उनके राशन कार्ड बन रहे, पीएम आवास योजना का लाभ उन्हें मिलता है. जनजातीय समाज के विकास के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना का लाभ मिल रहा है. जनजातीय लोगों के विकास के लिए आदिम जाति कल्याण का अलग से विभाग है. पहले खेती करने के लिए पूंजी की व्यवस्था नहीं थी. आज किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था है. 3 करोड़ से ज्यादा माता बहने लखपति बनी हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहे हैं. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को फायदा मिल रहा है. लोगों के घरों में सोलर लगाया जा रहा है. 12 वर्षों में गरीबों के कल्याण के काम हुए हैं. देश के विकास के लिए वे 24 में से 18 घंटे काम करते हैं. पीएम ग्राम सडक़ योजना के तहत विकास के काम हो रहा है. 12 वर्षों में चार लाख किलोमीटर सडक़ें बनी है. किसानों के विकास के लिए भी सरकार संकल्पबद्ध है. पीएम सिंचाई योजना के तहत किसानों को लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ा है. 1.46 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग में बढ़ोतरी हुई. दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास पहुंचा है. विश्व के सबसे ऊंचा ब्रिज अटल टनल पवन ब्रिज बनाने का काम हुआ. रेलवे स्टेशन के विकास के काम हो रहे हैं. रेलवे का बजट पीएम के नेतृत्व में 21 गुना बढ़ा. 1 हजार 95 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क बढ़ा है. 12 साल में 90 हवाई अड्डे बने अब 164 हवाई अड्डे है. पीएम चाहते हैं कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर करें जिसके तहत लोगों को भी लाभ मिला है. जगदलपुर अंबिकापुर में भी हवाई यात्रा शुरू हुई है. 12 साल में 23 नए एम्स और मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिली है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने विरासत के साथ विकास या विकास के साथ विरासत, दोनों को ही लेने का काम किया 32 देशों ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया. भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया. वन नेशन, वन टैक्स के जरिए देश के लोगों को लाभ मिला. 16 लाख करोड़ से 53 लाख करोड़ तक बजट लाने का काम किया.
उन्होंने कहा कि मोदी ने दुनिया के सामने भारत की इकॉनोमी को चौथे नंबर पर लाने का काम किया. विदेशी मुद्रा कोष 724 बिलियन तक गए. एफडीआई 304 बिलियन डॉलर से 863 बिलियन डॉलर पर लाने का काम किया. एक्सपोर्ट आज 82 लाख करोड़ का है. लेकिन कुछ लोगों को दिखाई नहीं देता. या तो चश्मा बदल लें. ये एक ऐसे पक्षी है, जिसको दिन में दिखाई ही नहीं देता, उसके लिए मैं दोषी नहीं. देश के लोग पीएम मोदी को प्यार करते हैं. कांग्रेस के लोग ‘इंदिरा जी को लाएंगे, गरीबी मिटाएंगे कहते थे’ गरीबी नहीं मिटी, गरीब जरूर मिट गए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि युवराज कलावती के घर में गरीबी सीखने गए थे. मीडिया को भी लेकर गए थे. वे भी रात भर जागे. पीएम मोदी गरीब के घर में ही पैदा हुए. जो लोग गाली दे रहे हैं, वे हार का शतक मनाएं. कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती. पीएम मोदी ने दुनिया में भारत के झंडे को ऊंचा किया है. पूरे दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है।

You Might Also Like

सुनील रामदास ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

सडक़ किनारे नजर आया गजराजों का बड़ा दल

आग से झुलस कर दो लोग गंभीर

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने किया भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

अग्रोहा भवन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खिलाडिय़ों ने किया कमाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मत्स्य पालन बना ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम
Next Article ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?