NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेजेस नारायणपुर में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सेजेस नारायणपुर में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान
छत्तीसगढ़

सेजेस नारायणपुर में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
3 Min Read

नारायणपुर। नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ होने से पहले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय नारायणपुर में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद सीईओ कुनकुरी के निर्देश एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ए. तिग्गा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में विद्यालय परिसर, छात्रावास, खेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। ्रजनपद पंचायत कुसमी के निर्देशानुसार आयोजित इस स्वच्छता अभियान में ग्राम पंचायत नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने श्रमदान करते हुए परिसर में फैली गंदगी को हटाया तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय भी दिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान प्राचार्य श्रीमती ए. तिग्गा स्वयं पूरे समय उपस्थित रहीं और साफ-सफाई कार्यों में साथ देती रहीं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ एवं उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि स्वच्छ विद्यालय ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहली पहचान है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर के प्रत्येक हिस्से की सफाई की गई। कक्षाओं के आसपास उगी झाडिय़ों को हटाया गया, परिसर में फैले कचरे का निष्पादन किया गया तथा छात्रावास क्षेत्र को भी व्यवस्थित बनाया गया। अभियान के दौरान सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि विद्यालय को हमेशा स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे प्रयास लगातार किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नारायणपुर के सरपंच श्रीमती मुक्तिलता प्रधान,, उपसरपंच नवरतन बंग,शिक्षक इकबाल खान,उत्तम यादव,हेमंत प्रजापति, नोवेल तिग्गा,सचिव जगरन्नाथ जाय सवाल,पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्थानीय ग्रामीण एवं  विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नारायणपुर में आयोजित यह अभियान केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी दिनों में भी परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार अभियान जारी रखने की बात कही है।

You Might Also Like

महिला ने फल दुकान के सामने चौक में बच्चों को दिया जन्म

लाखों रूपए खर्च कर बनवाए गये सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला

एसईसीएल गेवरा माइंस में रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भू-विस्थापितों पर सीआईएसएफ जवानों ने बरसाए डंडे

शिक्षक पालक मेगा बैठक का आयोजन बसना के तीस संकुल में सम्पन्न हुआ

महतारी-बहिनी मन अपन खाता चेक करव- सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नायब तहसीलदार पर युवती से दुष्कर्म का अपराध दर्ज
Next Article मत्स्य पालन बना ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?