NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समीक्षा बैठक में सचिव के अशोभनीय कृत्य से बवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > समीक्षा बैठक में सचिव के अशोभनीय कृत्य से बवाल
सारंगढ़

समीक्षा बैठक में सचिव के अशोभनीय कृत्य से बवाल

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। सरकारी हलकों में इन दिनों अनुशासन, मर्यादा को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। नपं सरिया के मंगल भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान कथित तौर पर मर्यादा की सीमाएं लांघने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसडीएम (राजस्व) डॉ. वर्षा बंसल की अध्यक्षता में चल रही बैठक उस वक्त विवादों में आ गई, जब एक पंचायत सचिव के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि सचिव ने पद और गरिमा के विपरीत जाकर अशोभनीय कृत्य किया, जिससे बैठक में मौजूद अधिकारी सन्न रह गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जपं बरमकेला के सी ई ओ अजय पटेल ने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी सचिव सहित कुल चार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। शुक्रवार को सरिया तहसीलदार कार्यालय के पत्र के आधार पर विभिन्न पंचायतों के काम काज की समीक्षा के लिए यह हाई – प्रोफाइल बैठक बुलाई गई थी। प्रशासनिक गलियारों में दबी जुबान से यह चर्चा जोरों पर है कि – ग्रापं बोरिदा व तोरा के सचिव पूर्णानंद (पूर्णचंद) साहू ने बैठक के दौरान महिला एसडीएम के समक्ष कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार किया। हालांकि, प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक कारण बताओ नोटिस में किसी विशिष्ट घटना का खुलकर ब्यौरा नहीं दिया गया है, पर नोटिस में सचिव के आचरण अनुचित, अशोभनीय करार दिया गया है, जिस पर एसडीएम ने मौके पर ही कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य के प्रति गंभीर कमी और अनुशासन हीनता माना है इस पूरे घटनाक्रम के बीच, शासकीय बैठकों को हल्के में लेने वाले और अपनी मर्जी के मालिक बने तीन अन्य सचिवों पर भी गाज गिरी है। बैठक से बिना किसी ठोस कारण के गायब रहने वाले संतोष कोसले सचिव ग्रापं मानिकपुर,? रंजीत सिंह सिदार सचिव ग्रापं लुकापारा, पं राम सिदार सचिव, ग्रापं अमुंरा एवं बुदबुदा को भी कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। प्रशासन ने दोटूक शब्दों में कहा है कि – इन सचिवों की गैर – मौजूदगी के कारण जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बाधित हुई, जो उच्च अधिकारियों के आदेशों की सरेआम अवहेलना और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है। जपं द्वारा जारी नोटिस के तेवर बेहद सख्त और सख्त हिदायत वाले हैं। इसमें स्पष्ट कर दिया गया है कि – यदि निर्धारित दो दिनों के भीतर इन सभी संबंधित सचिवों ने व्यक्ति गत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया, तो इसे लापरवाही की पराकाष्ठा मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रशासन सीधे उनके विरुद्ध कठोर अनुशासना त्मक व दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए मामला उच्च कार्यालय को प्रेषित कर देगा। अब देखना यह है कि नोटिस की जद में आए ये सचिव अपनी सफाई में क्या दलीलें पेश करते हैं।

You Might Also Like

जिला पं. क्षेत्र 9 से भाजपा नेता संजय पांडे का तूफानी दौरा

जिला अस्पताल में 45 दिनों में 100+ नि:शुल्क सीटीटी ऑपरेशन

मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर आभार – उत्तरी

सारंगढ़ में डॉ मेनका देवी का रोड शो

कलेक्टर के निर्देश पर गैर संचारी रोगों की हुई स्क्रीनिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी
Next Article गरीबों की शादी में ‘डाका’!…… कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी

खबरें और भी है....

डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?