NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हत्या के प्रयास का दो वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हत्या के प्रयास का दो वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

हत्या के प्रयास का दो वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डा बरामद

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी सरदार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इसी प्रकरण में पूर्व में आरोपी राज बरेठ को हत्या के प्रयास में दोषसिद्ध पाए जाने पर न्यायालय द्वारा पिछले साल 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 07 दिसम्बर 2024 की रात्रि साहिल ठाकुर अपने मित्रों अनुज गुप्ता, आकिब खान एवं संगम देहरी के साथ पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित जिम के सामने आग ताप रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में सवार जसदेव सिंह उर्फ जस्सू, सन्नी सरदार, सोनी पाण्डेय, राज कर्क, अर्जुन पटेल, राजवीर सरदार एवं उनके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और गालियां-गलौच करते हुए साहिल ठाकुर की हत्या करने की नीयत से लोहे की रॉड एवं डण्डों से हमला कर दिया। हमले में साहिल ठाकुर के सिर, चेहरे, जबड़े, हाथ एवं पैरों में गंभीर चोटें आईं तथा उसका दांत टूट गया एवं जबड़ा अपनी जगह से अलग हो गया। ऐसे में आरोपियों ने उसे मृत समझकर घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अमन सिंह ठाकुर के साथ भी लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आईं थी। घटना के बाद घायल साहिल ठाकुर को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, जिंदल अस्पताल, अपेक्स अस्पताल होते हुए उपचार के लिए रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार हुआ। मामले में अमन सिंह ठाकुर की लिखित शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351 (2), 115 (2), 109, 191 (2), 191 (3) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस दौरान घटना में शामिल कार, डंडा व लोहे की राड जब्त किया गया था। वहीं विवेचना पूर्ण होने पर आरोपी राजवीर सिंह, जसदेव सिंह उर्फ जस्सू एवं राज बरेठ के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां 30 अक्टूबर 2025 को आरोपी जसवीर सिंह को बलवा के अपराध में 4 साल की सजा और राज बरेठ को हत्या के प्रयास में 10 साल की सजा और अर्थदंड से दंडित किया गया। वहीं आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी सरदार अपने साथियों को सजा होने के बाद गिरफ्तारी के भय से लगातार फरार चल रहा था। जिसे कोतवाली पुलिस उसकी लगातार पतासाजी में लगी थी। इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि संदीप सिंह उर्फ सन्नी सरदार पिता गुरदीप सिंह, निवासी रैया थाना व्यास जिला अमृतसर (पंजाब), हाल मुकाम कालीनिकेतन मंदिर के पीछे रेलवे कॉलोनी रायगढ़ स्थित चाहत शुक्ला के घर मौजूद है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

You Might Also Like

10 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक पकड़ाई

जोबी कॉलेज एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति और जागरूकता की ओर बढ़ा कदम

एक युवक सहित एक महिला ने जहर सेवन कर दी जान

हनुमान साइकिल स्टोर में पुलिस की रेड

अंधड़ व बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शाला खुलने पूर्व तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग
Next Article ब्राम्हण सेवा समिति की अध्यक्ष बनी मीना शर्मा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?