NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पल्स पोलियो अभियान में जिले के 1.35 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पल्स पोलियो अभियान में जिले के 1.35 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद
रायगढ़

पल्स पोलियो अभियान में जिले के 1.35 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद

28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान, तैयारी के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष तक आयु के 1 लाख 34 हजार 980 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कलेक्टर के निर्देशानुसार शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के आरोग्यम सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने की। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.पी.पटेल ने अभियान की रूपरेखा, माइक्रोप्लानिंग, मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग संबंधी आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यशाला में जिले के समस्त नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम प्रबंधक तथा डाटा प्रबंधकों ने भाग लिया। अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को जिलेभर में स्थापित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून को मॉप-अप गतिविधि के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे। कार्यशाला में निर्देश दिए गए कि पहुंचविहीन क्षेत्रों, ईंट-भ_ों, मलीन बस्तियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, साप्ताहिक बाजारों, मेला स्थलों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष मोबाइल टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक आयु के प्रत्येक बच्चे को 28 जून को निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर उन्हें पोलियो से सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक बच्चे तक वैक्सीन पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

You Might Also Like

धूमधाम से हुई माता के चौथा रूप कुष्मांडा देवी की अराधना

अज्ञात लोगों ने पैरावट में लगाई आग

चक्रधरनगर गुड्स स्टेशन के निरीक्षण में पहुंचे डीआरएम व एजीएम

500 ग्रा. के अमानक बोरा देकर किसानों से लिया 600 ग्रा. धान

20 टन अवैध कबाड़ के साथ ट्रक पकड़ाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रशिक्षु एएसआई व आरक्षकों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
Next Article शाला खुलने पूर्व तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?