NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जोगीडीपा से पुनर्वासित परिवारों के लिए सूर्या विहार में विशेष शिविर आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जोगीडीपा से पुनर्वासित परिवारों के लिए सूर्या विहार में विशेष शिविर आयोजित
रायगढ़

जोगीडीपा से पुनर्वासित परिवारों के लिए सूर्या विहार में विशेष शिविर आयोजित

बच्चों के स्कूल प्रवेश से लेकर राशन कार्ड, स्वास्थ्य एवं श्रमिक पंजीयन की हुई व्यवस्था

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जोगीडीपा क्षेत्र से सूर्या विहार प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी) कॉलोनी, कौहाकुंडा में पुनर्वासित किए गए परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु बुधवार सुबह विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए पुनर्वासित परिवारों की समस्याओं का निराकरण किया तथा उन्हें आवश्यक सुविधाओं एवं योजनाओं से जोड़ा।
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप शिविर का आयोजन सुबह 7 बजे से किया गया, ताकि श्रमिक वर्ग से जुड़े हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर में पुनर्वासित लगभग 40 परिवारों का सर्वे कर उन्हें पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। शिविर के दौरान लोक सेवा केंद्र के माध्यम से दो बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए तथा चार अन्य हितग्राहियों के पेन कार्ड सहित अन्य आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 09 बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश कराया गया तथा मातृ एवं शिशु पोषण, जच्चा-बच्चा सुरक्षा सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 18 बच्चों के विद्यालय प्रवेश की कार्यवाही की गई, जिससे पुनर्वासित परिवारों के बच्चों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके। वहीं विद्युत विभाग ने आवासों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
खाद्य विभाग द्वारा 21 परिवारों के राशन कार्ड जोगीडीपा से स्थानांतरित कर सूर्या विहार क्षेत्र में दर्ज किए गए, जबकि दो पात्र परिवारों के नए राशन कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 हितग्राहियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दो बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। इसी प्रकार श्रम विभाग ने 15 पात्र हितग्राहियों के नए श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त किए तथा चार पूर्व पंजीकृत श्रमिकों के कार्डों का नवीनीकरण कराया, जिससे वे श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल पुनर्वासित परिवारों को आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सभी मूलभूत सुविधाओं और शासन की योजनाओं से जोडक़र सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासित परिवारों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, विद्युत सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से लगातार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आगे भी आवश्यकता अनुसार ऐसे शिविरों का आयोजन कर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

झूलों की मस्ती से खिले बच्चों के चेहरे

सूर्या विहार प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में पुनर्वासित परिवारों के बच्चों के लिए झूला, स्लाइड सहित विभिन्न खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। नए आवासीय परिसर में बच्चों को सुरक्षित और आनंददायक वातावरण मिलने से उनमें विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कॉलोनी के खेल स्थलों पर बच्चे झूलों का आनंद लेते हुए खुशी से झूमते नजर आए। अभिभावकों ने भी बच्चों के लिए विकसित की गई इन सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि पहले ऐसी व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, जबकि अब बच्चों को खेलने और मानसिक विकास के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है। नगर निगम द्वारा आवास के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

You Might Also Like

भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी की 103वीं जयंती पर आनंद मार्ग आश्रम बेलादुला में विविध कार्यक्रम का आयोजन

गैंग लगाकर की गई नालों की सफाई

आरपीएफ पोस्ट में आयोजित हुआ मजिस्ट्रेट कोर्ट

विश्व हिन्दी दिवस पर सिंगापुर के कार्यक्रम का विशेष महत्त्व है : डॉ .मीनकेतन प्रधान

कबाड़ से बना मशीन गन मॉडल और ई-रिक्शा बने आकर्षण का केंद्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भोजराम साहू को ‘शौर्य चक्र’ प्रदेश के लिए गर्व का क्षण : ओपी चौधरी
Next Article खरसिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज़

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?