NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उरांव समाज विकास समिति की आमसभा रामभांठा में सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उरांव समाज विकास समिति की आमसभा रामभांठा में सम्पन्न
रायगढ़

उरांव समाज विकास समिति की आमसभा रामभांठा में सम्पन्न

सामाजिक एकता एवं संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। उरांव समाज विकास समिति छत्तीसगढ़ एवं हिमगीर क्षेत्र उड़ीसा की आमसभा की बैठक 7 जून 2026 को उरांव कुड़ुख समाज सामुदायिक भवन, रामभांठा संजय मैदान रायगढ़ में समिति के अध्यक्ष पंत राम भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, सदस्यता विस्तार, सामुदायिक भवन निर्माण एवं आगामी महासभा आयोजन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के ईष्ट देव शंकर-पार्वती की छायाप्रति पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात आमसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई, जिसमें समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के दौरान होने वाले व्यवहार, संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान को गति देने, कार्यालय के पते में परिवर्तन तथा समाज के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने पर बल देते हुए सामाजिक एकता, परस्पर सहयोग तथा युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी महासभा के सफल आयोजन एवं समाजहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मयाराम उरांव, प्रेमसागर ओराम, महासचिव दिनेश उरांव, सचिव दिलीप भगत, कोषाध्यक्ष मुखीराम उरांव, सह कोषाध्यक्ष किरीतराम उरांव, कार्यकारिणी सदस्य दुर्जन ओराम, पुरुषोत्तम ओराम, राधेलाल लकड़ा, प्रमुख सलाहकार लच्छीराम उरांव, नत्थूराम भगत, डॉ. हबेल सिंह उरांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सरपंच, प्रबुद्धजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा में उरांव समाज सेवा समिति के पदाधिकारी बालकिशोर भगत, बालकृष्ण निकुंज, आनंद भगत, विनोद भगत सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा एवं माता-बहनों ने भाग लिया। लगभग 200 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति ने समाज की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

You Might Also Like

खरसिया प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट का हुआ भव्य शुभारंभ

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रदीप पटेल बने आत्मनिर्भर

संदिग्ध हालत में मिला राज मिस्त्री का शव

पानी की समस्या को लेकर खरसिया की जनता कर रही त्राहिमाम

ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास
Next Article ग्राम पंचायत टेमर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?