NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास
रायगढ़

मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास

हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात, पुनर्वासित परिवारों के साथ बैठकर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने किया भोजन, लोगों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने का दिलाया भरोसा

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। केनाल लिंक रोड निर्माण के लिए पुनर्वासित किए गए परिवारों को सूर्या विहार में केवल आवास ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा पुनर्वासित परिवारों के लिए नाश्ते के साथ दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने पुनर्वास स्थल पहुंचकर परिवारों के साथ बैठकर भोजन किया, उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि पुनर्वास केवल लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य नहीं है, बल्कि उन्हें बेहतर और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी परिवार को नए आवास में बसने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।

सामान शिफ्टिंग से लेकर घर व्यवस्थित करने तक मिल रही मदद

पुनर्वासित परिवारों के घरेलू सामान को पुराने स्थान से नए आवास तक पहुंचाने तथा घरों में व्यवस्थित रखने के लिए निगम कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात की गई है। कई परिवारों के लिए यह पहला अवसर है जब उन्हें सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्का आवास मिला है। ऐसे में कर्मचारियों द्वारा घरों में आवश्यक सामान व्यवस्थित रखने में भी सहयोग किया जा रहा है, ताकि परिवार आसानी से नए माहौल में स्वयं को स्थापित कर सकें।

बिजली और पानी की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष व्यवस्था

सूर्या विहार में विद्युत एवं पेयजल सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर की ड्यूटी लगाई गई है। घरों में पंखे लगाने, अतिरिक्त विद्युत बोर्ड फिट करने तथा अन्य आवश्यक विद्युत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। वहीं पानी की आपूर्ति या नलों से संबंधित किसी भी शिकायत का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

सुबह से रात तक मौजूद हैं अधिकारी और कर्मचारी

प्रधानमंत्री आवास योजना के योजना प्रेरक, नोडल अधिकारी तथा निगम के कर्मचारी पुनर्वास स्थल पर लगातार तैनात हैं। वे परिवारों को आवश्यक जानकारी देने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा शिफ्टिंग प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं। रात्रिकालीन समय में भी लोगों को सहायता मिल सके, इसके लिए चौकीदारों एवं कर्मचारियों की अलग से व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का भी रखा गया विशेष ध्यान

पुनर्वासित परिवारों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क ब्रांडेड दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पुनर्वास के दौरान किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी असुविधा न हो।

कच्चे आशियाने से सुविधायुक्त घर तक पहुंचने की खुशी

सूर्या विहार में बसे अनेक परिवारों ने बताया कि वे वर्षों से कच्चे मकानों और झुग्गी-झोपडिय़ों में जीवन यापन कर रहे थे, जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। अब उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित आवास प्राप्त हुआ है। नए घर, बेहतर वातावरण और उपलब्ध सुविधाओं ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। पुनर्वासित परिवारों का कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से उन्हें नए स्थान पर बसने में काफी सहूलियत मिल रही है और वे स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

You Might Also Like

धूमधाम से मनाई गई शिल्पी महादानी सेठ किरोडीमल की जयंती

एआईसीसी आब्जर्वर लांबा ने ली संगठन सृजन की पहली बैठक

ग्रैंड विजन में हुआ दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

हार की संभावना देख महापौर जानकी काटजू ने लिया चुनाव नही लडऩे का निर्णय- सुमीत शर्मा

मीसाबंदियों सम्मान निधि जारी : ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजनीति सेवा के लिए, सत्ता पाकर झगड़े के लिए नहीं : ओपी चौधरी
Next Article उरांव समाज विकास समिति की आमसभा रामभांठा में सम्पन्न

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?