रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों एवं लापता बालक-बालिकाओं की खोजबीन के लिए गठित विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतरारोड़ क्षेत्र से वर्ष 2022 में लापता हुई नाबालिग बालिका को राजस्थान के जिला डिडवाना से दस्तयाब किया गया है। मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, विवाह करने और शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
08 नवंबर 2022 को थाना कोतरारोड़ में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि 03 नवंबर 2022 को घर के सदस्य काम पर गए हुए थे और वापस लौटने पर बालिका घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान कोतरारोड़ पुलिस ने बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट एवं संपर्कों की गहन जांच की। जांच में राजस्थान निवासी श्योजी राम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम पूर्व में भी आरोपी एवं बालिका की तलाश में राजस्थान गई थी, किंतु दोनों अपने संभावित ठिकानों से मोबाइल फोन बंद कर फरार मिले थे।
2022 से लापता बालिका राजस्थान से बरामद
कोतरा रोड पुलिस का प्रयास रंग लाया



